फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   naresh balyan could be arrested.

शराब मामले में मुश्किल में 'आप' के बालियान

Fri, 06 Feb 2015 02:02 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
naresh balyan could be arrested.

आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर प्रत्याशी नरेश बालियान की मुसीबत बढ़ने की आशंका है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस के पास नरेश बालियान के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत हैं।

विज्ञापन


इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने उन्हें दो बार हाजिर होने का समन भेजा था। लेकिन फिर भी वह हाजिर नहीं हुए। बस्सी ने कहा कि वह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


बस्सी ने ये भी कहा कि जो भी कार्रवाई उचित समझी जाएगी वह अधिकारी करेंगे। यदि बालियान की गिरफ्तारी की भी जरूरत पड़ी तो वो भी होगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही नरेश बालियान के उत्तम नगर स्थित गोदाम से पुलिस ने 200 से अधिक शराब की पेटियां जब्त की थीं। बाद में आप और बालियान ने इसे किसी बीजेपी नेता का गोदाम बताकर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर से मिले AAP नेता

naresh balyan could be arrested.

नरेश बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के बयान के बाद आप नेता आशुतोश, संजय सिंह, आशीष खेतान बस्सी से मिलने पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे।

कमिश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात के बाद आप प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने कमिश्नर से मिलकर अपना पक्ष रखा है।

संजय ने बताया कि वो जांच के विरुद्ध नहीं हैं लेकिन नरेश बालियान चुनाव के बाद जांच में सहयोग करेंगे। संजय के अनुसार बस्सी ने कहा है कि वह उनकी बताई गई बातों पर गौर करेंगे।

वहीं आज सुबह एक बयान में आप संयोजक केजरीवाल ने कहा था कि, 'मेरे सभी उम्मीदवार गिरफ्तार कर लो, फिर भी हम जीतेंगे।'



आप के पोस्टर लगी कार में मि‌ली साड़ियां

naresh balyan could be arrested.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के विकासपु‌री क्षेत्र से ठीक दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के पोस्टर लगी हुई कार से साड़ियां बरामद की गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस वहां मौके पर पहुंची और कार को जब्त करने के साथ वहां मौजूद चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई।

आशंका जताई जा रही है ‌कि इन साड़ियों को मतदान से पहले जनता में बांटा जाना था। कार से कुल 9 साड़ियां बरामद की गई हैं।




वहीं मायापुरी फेस-2 स्थित एक गोदाम पर छापा मारने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 20 पेटी शराब बरामद की गई। उधर, गीता कॉलोनी से एसेंट कार से भी भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed