फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi again creates a history

नरेंद्र मोदी ने रच दिया एक और इतिहास!

Tue, 20 May 2014 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
narendra modi again creates a history

लोकसभा चुनावों में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इस करिश्मे के साथ ही एक और इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


बनारस से चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के एक दिन बाद ही बनारस की जनता धन्यवाद देने पहुंचे और इतिहास कायम करके आ गए।

ऐतिहासिक जीत में मोदी के कई इतिहास बीजेपी स्वर्ण अक्षरों में लिखना चाहेगी।

'पहली बार मिला है योद्घा पीएम'

narendra modi again creates a history

रविवार को दिल्ली में आयोजित 'संकल्प पूर्ति महोत्सव' में जहां योगगुरु बाबा रामदेव ने मोदी को योद्घा करार दिया तो बीजेपी के एक नेता ने उनके ऐतिहासिक पल की चर्चा की।

बाबा रामदेव ने कहा कि भारत का नेतृत्व करने वाला अब ऑक्सफोर्ड का नहीं, गुरुकुल का होगा। यूएनओ में अब भारत को स्थायी सदस्यता मिलेगी क्योंकि देश में पहली बार योद्घा प्रधानमंत्री बनने वाला है।

योगगुरु ने कहा कि यह ऐसा प्रधानमंत्री है जो आजाद भारत में पैदा हुआ है। ठेठ हिंदी भी बोलता है। सत्ता परिवर्तन के लिए लिया गया उनका संकल्प पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन बनेगा पतंजलि पीठ का उत्तरा‌धिकारी?

narendra modi again creates a history

बाबा रामदेव ने कहा कि संकल्प जरूर पूरा हुआ है, लेकिन और काम बाकी हैं। नरेंद्र मोदी के बाद के भारत का भी निर्माण करना है।

25 साल बाद के भारत की सोच रख कर आगे चलने की आवश्यकता है। ऐसा व्यक्तित्व तैयार करना है जो देश ही नहीं दुनिया बदल देगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ का भी उत्तराधिकारी तय करना है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तारीफ में उन्होंने कहा कि खंड-खंड हो रहे भारत को जोड़ने का काम किया है। राष्ट्र के लिए संघ के कार्यकर्ताओं ने आहूतियां दी है। नरेंद्र मोदी भी संघ के प्रचारक रह चुके हैं।

विज्ञापन

क्या वाकई मोदी ने रचा इतिहास?

narendra modi again creates a history

भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि रामदेव का 20 वर्षो की तपस्या सफल हुई। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश का कोई 'प्रधानमंत्री' गंगा आरती में शामिल हुआ है।

यह रामदेव के प्रेरणा का ही असर है। अब भाजपा कालेधन के खिलाफ लड़ेगी। सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, पुलिस वाले जानते हैं कि इस देश ने अभी तक पिस्टल भी नहीं बनाया।

सांसद उदित राज ने कहा कि देश कोई चारागाह नहीं है कि बांग्लादेशी यहां आकर बस जाते हैं। कोई बाहर से चला आ रहा है तो कोई आबादी बढ़ा रहा है।

मीनाक्षी लेखी ने ये क्या कह दिया?

narendra modi again creates a history

सांसद वीके सिंह ने कहा कि आजादी के बाद जितना हमें बांटा गया उतना अंग्रेजों ने भी नहीं बांटा। हमें इतिहास भी गलत पढ़ाया गया।

इस बीच उन्हें रक्षा मंत्री बनाने की मांग बाबा समर्थकों ने की। सांसद बाबुल सुप्रियो ने बाबा के समर्थकों को अपने गाने के धुन पर थिरकाया।

सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि संविधान में धर्मनिरपेक्ष राज्य बताया गया है। जबकि धर्मनिरपेक्ष का मतलब है कोई धर्म नहीं। जबकि भारत आस्थावान देश है। इस शब्दावली का कोई अर्थ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed