{"_id":"831b8d130038a7b66607adbcbb276c02","slug":"namo-collection-center-inauguration-by-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के दीवानों ने खोला नमो कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के दीवानों ने खोला नमो कलेक्शन सेंटर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Feb 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने में लोग कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे।
विज्ञापन
बाजार में नमो फोन, नमो कुर्ता, नमो टी स्टॉल के बाद अब नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उनके नाम पर ही शो रूम खुल गया है। इसका नाम नमो शोरूम रखा गया है।
नोएडा के सेक्टर-58 लेबर चौक के पास नमो कलेक्शन सेंटर नाम के कपड़ों के शो रूम का उद्घाटन विधायक डॉ. महेश शर्मा ने किया।
शोरूम में कपड़ों के डब्बों व पॉली बैग पर भी नरेंद्र मोदी की फोटो होगी। वहीं, उस पर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने वाले संदेश भी होंगे।
इस मौके पर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, मुख्तार प्रजापति, बीजेपी महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र नागर, नोएडा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, ब्रजपाल चौहान, जगवीर नागर, संजय बाली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन