{"_id":"beb87eb9cfb54d803e193a639eff725a","slug":"name-of-the-singapore-job-give-fake-offer-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर के पांच सितारा होटल में लगवा दी जॉब लेकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर के पांच सितारा होटल में लगवा दी जॉब लेकिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिंगापुर के पांच सितारा होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जॉब कंसल्टेंसी ने होटल मैनेजमेंट के छात्र से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। हालांकि पीड़ित छात्र की सूझबूझ से कंसल्टेंसी से जुड़े आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, करनाल निवासी रविशंकर ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। अप्रैल 2014 में उसने जॉब के लिए अपना बायोडाटा एक वेबसाइट पर अपलोड किया था। नोएडा में चलने वाली एक जॉब कंसल्टेंसी से प्रदीप नामक शख्स ने रविशंकर को फोन किया कि कंपनी उसे जॉब दिला देगी। मगर कमीशन के तौर पर उसे डेढ़ लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
प्रदीप ने उसे बताया कि सिंगापुर के एक पांच सितारा होटल में उसकी जॉब लग जाएगी। झांसे में आकर रविशंकर ने 40 हजार नगद देने के साथ ही एक लाख 10 हजार रुपये प्रदीप के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। रुपये मिलने के बाद प्रदीप ने उसे ऑफर लेटर दे दिया। रविशंकर ने जब होटल के बारे में पता किया तो वह ऑफर लेटर फर्जी निकला। तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए प्रदीप को दोबारा फोन कर अपने दोस्त की नौकरी लगवाने के लिए कहा। प्रदीप लालच में पड़ गया और कमीशन की रकम लेने सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। वहां पहले से ही घात लगाए बैठी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि प्रदीप को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कंसल्टेंसी का पता नहीं चल सका है।