सात समंदर पार से विश्वास ने भेजा साथ देने का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार विश्वास इस समय भले ही सात समंदर पार कनाडा के दौरे पर हों मगर उन्होंने वहां से भी आप के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि अरविंद जी हमारे आंदोलन की हमारी पहली सभा याद है?
उन्होंने केजरीवाल को बताया है कि वो उनके साथ हैं और कैसी भी परिस्थिति हो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। विश्वास ने लिखा है कि 'हम लड़ेंगे साथी हर उदास मौसम के खिलाफ।'
विश्वास के ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद दिया और उन्हें उनके पुरस्कार के लिए बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास को याद करने की बात कहकर जल्दी वापस आने का आग्रह भी किया।
'दिल्ली में सरकार छोड़ क्यों भागे केजरीवाल?'
आज आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर भाजपा के खिलाफ रैली कर रही है और भाजपा से ये जानना चाहती है कि वो चुनाव से क्यों भाग रही है। पर रविवार सुबह से ही आप की इस रैली को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आइए देखते हैं किसने क्या दिया बयान...
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि दिल्ली में 6 महीने से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्लीवासी चुनाव करवाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों और आम आदमी पार्टी का समर्थन करें।
भाजपा नेता नलिन कोहली ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि जब उन्होंने सरकार बनाई तो दिल्ली के लोगों को धोखा देते हुए वो सरकार छोड़कर क्यों भागे? इसकार जवाब दें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की राजनीति आरोप-प्रत्यारोप की ही राजनीति है। उन्होंने ये भी साफ किया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार हैं।