फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Najafgarh will be jam free with elevated corridor

Delhi: एलिवेटेड कॉरिडोर से जाम मुक्त होगा नजफगढ़, हरियाणा बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; यूटीपेक ने दी मंजूरी

Wed, 10 Jan 2024 09:12 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jan 2024 09:12 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना में फुटपाथ, साइकिल लेन, राहगीरों के लिए क्रॉसिंग, फुट ओवर ब्रिज आदि बनाए जाएंगे। इसमें सात रैंप अप और डाउन के होंगे। इसके बनने से बाहरी दिल्ली, खास कर नजफगढ़ से हरियाणा जाने और आने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Najafgarh will be jam free with elevated corridor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

नजफगढ़ समेत दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को जाम मुक्त करने की कवायद दिल्ली सरकार ने शुरू कर दी है। इसके लिए नजफगढ़ की फिरनी रोड पर करीब 4.8 किमी लंबा एलिवेटेड कारीडोर तैयार करने की योजना है। इस परियोजना को बीते दिनों यूटीपेक ने मंजूरी दे दी है। धरातल पर उतारने के लिए पीडब्ल्यूडी अब इसकी वित्तीय मंजूरी समेत दूसरी अनुमतियां लेने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही इसका टेंडर जारी होगा। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 77 ट्रैफिक हाॅटस्पाॅट की पहचान की थी, जिसकी आवाजाही बेहतर करने की दिशा में काम करना था। इसमें सबसे ऊपर नजफगढ़ इलाके को रखा गया। दो साल से इस पर पीडब्ल्यूडी काम भी कर रहा है। अलग-अलग तरीकों को आजमाने के बावजूद भी आवाजाही में कोई बड़ा सुधार नहीं आया। इसके बाद बीते साल फिरनी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार करने की योजना बनाई गई। डिजाइन के साथ निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं का अध्ययन करने के लिए इलाके का ड्रोन से सर्वे किया गया। इसका डिजाइन तैयार कर पीडब्ल्यूडी ने यूटीपेक में रखा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना में फुटपाथ, साइकिल लेन, राहगीरों के लिए क्रॉसिंग, फुट ओवर ब्रिज आदि बनाए जाएंगे। इसमें सात रैंप अप और डाउन के होंगे। इसके बनने से बाहरी दिल्ली, खास कर नजफगढ़ से हरियाणा जाने और आने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। वह बिना जाम में फंसे कॉरिडोर से अपने गंतव्य जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तीन प्रमुख जंक्शन
कॉरिडोर के तीन प्रमुख यातायात जंक्शन हैं इसमें दीन बंधु छोटू राम चौक, नजफगढ़-कापसहेड़ा चौराहा और नजफगढ़-नांगलोई चौराहा। यहां पर राहगीरों के लिए क्रॉसिंग बनाई जाएंगी। एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से नजफगढ़-फिरनी रोड, कापसहेड़ा रोड, ढांसा रोड और बहादुरगढ़ रोड पर वाहनों को जाम से राहत मिलेगी। एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इससे नजफगढ़, प्रेम नगर, न्यू गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन, धरमपुरा, न्यू रोशनपुरा और लोकेश पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों की 200 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

तीन दिशाओं से हरियाणा बार्डर को जोड़ती है फिरनी रोड
नजफगढ़ की फिरनी रोड हरियाणा बॉर्डर को तीन तरफ से जोड़ती है। इनमें नजफगढ़-झज्जर रोड, नजफगढ़-बहादुरगढ़-रोहतक रोड व नजफगढ़-गुरुग्राम रोड हैं। वहीं, दो सड़कें उत्तम नगर और नांगलाेई की तरफ जाती है। सामान्य दिनों में यहां जाम की समस्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत है। कई बार वाहन चालक घंटों जाम की चपेट में रहते हैं। कई बार चार मिनट के रास्ताें को पार करने में 40 मिनट से भी ज्यादा लग जाता है। वर्तमान में जाम की समस्या दूर करने के लिए रोड पर वन वे व्यवस्था लागू है, लेकिन इससे जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

अतिक्रमण बन सकता है निर्माण कार्य में अड़चन
वर्ष 2012 में फिरनी रोड को पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। करीब दो किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर हैं, लेकिन अतिक्रमण के चलते इसकी चौड़ाई 20 से 22 मीटर हो गई है। ऐसे में परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए कई लोगों को नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed