{"_id":"57d6aa214f1c1b942cd47633","slug":"mysterious-death-of-guard-the-guard-s-body-was-found-in-the-bsnl-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय तरीके से गार्ड की मौत, बीएसएनएल कार्यालय में मिला गार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय तरीके से गार्ड की मौत, बीएसएनएल कार्यालय में मिला गार्ड का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
सेक्टर 15ए स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सोमवार को रहस्यमय हालत में एक गार्ड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की जेब से एक पत्र बरामद किया है, जिसमें उसने सुपरवाइजर और ठेकेदार पर पांच लाख रुपये न लौटाने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेंट्रल थाने में दी शिकायत में योगेश ने बताया कि उसके पिता राजपाल शर्मा (54 वर्ष) एक सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे। पिछले कई साल से उनकी तैनाती बीएसएनएल कार्यालय में थी।
विज्ञापन
रविवार शाम को वह ड्यूटी पर गए थे। सोमवार को सुपरवाइजर देवी सिंह ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उसके पिता की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही योगेश बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे।
आननफानन में राजपाल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे के मुताबिक राजपाल पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर परेशान रहते थे। पुलिस ने देवी सिंह और सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।