{"_id":"63fe21b8e3ef8223d503c2c3","slug":"myanmar-woman-kidnapped-and-gang-sexual-harassment-near-kalindi-kunj-metro-station-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार की महिला से सामूहिक दुष्कर्म: बंधक बनाकर की मारपीट, कालिंदी कुंज मेट्रो के पास से किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार की महिला से सामूहिक दुष्कर्म: बंधक बनाकर की मारपीट, कालिंदी कुंज मेट्रो के पास से किया था अगवा
Tue, 28 Feb 2023 09:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:17 PM IST
सार
आरोप है कि वह कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी, तभी ऑटो चालक ने मुंह पर कपड़ा लगाकर उसका अपहरण कर लिया। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। यहां पर चारों युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास से म्यांमार की महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक महिला का अपहरण कर अपने कमरे में ले गया। यहां पर उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से चार लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर चले गए। दो युवकों ने पीडि़ता की सहायता की। कालिंदीकुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, बंधक बनाने व धमकी देने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला के साथ वारदात 22 फरवरी को हुई हैं, जबकि उसने शिकायत 26 फरवरी को की है। मूलरूप से म्यांमार की रहने वाली महिला अपने पति व 16 महीने की बेटी के साथ विकासपुरी में रहती है। वह विकासपुरी में रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। उसे पेट में कोई दिक्कत थी। इसका इलाज कराने वह 22 फरवरी को कालिंदी कुंज गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि वह कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी, तभी ऑटो चालक ने मुंह पर कपड़ा लगाकर उसका अपहरण कर लिया। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। यहां पर चारों युवक मौजूद थे। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। 23 फरवरी की रात आरोपी उसे कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और फेंक दिया। यहां उसे दो युवक मिले। ये उसे अपने घर ले गए और खाना खिलाया। इसके बाद इन युवकों ने उसे उसके घर छोड़ दिया। महिला ने 26 फरवरी को इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ये पता किया जा रहा है कि महिला मेट्रो के किस-किस रूट से कालिंदी कुंज आई थी। क्या कोई महिला का पीछा कर रहा था। कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल ली गई है। इस मेट्रो स्टेशन पर पीडि़ता दिखाई नहीं दे रही है।