फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   my father in law tried to rape with me

'कभी मेरा माथा चूमता कभी गले लगाकर सांत्वना देता था ससुर'

Wed, 12 Aug 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
my father in law tried to rape with me

नई दिल्ली के करावल नगर इलाके में बेटे की मौत के एक माह बाद ही ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटे की मौत के बाद ही आरोपी पिता ने अपनी बहू पर डोरे डालना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी सास और ननद से भी की। लेकिन किसी ने उसकी बात का यकीन नहीं किया। सोमवार को आरोपी ने जबरन पीड़िता के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


मंगलवार को 65 साल के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सपना (30) (बदला हुआ नाम) दो बच्चों के साथ अपने ससुराल वेस्ट करावल नगर में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर के इरादे भांप गई थी सपना

my father in law tried to rape with me

इसके ससुर और पति का अंडर गारमेंट का काम था। कुछ माह पूर्व सपना के पति को गले का कैंसर हो गया। एक माह पूर्व इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सपना के मुताबिक पति की मौत के बाद ससुर ने उसके साथ खूब सहानुभूति दिखाई। कभी प्यार से वह उसका माथा चूमता तो कभी गले लगाकर सांत्वना देता।

शुरुआत में सपना को ससुर की बुरी नीयत का पता नहीं चला। लेकिन कुछ ही दिनों में वह ससुर का इरादा भांप गई।

रात को तो वह जबरन सपना के कमरे में घुस गया

my father in law tried to rape with me

इसकी शिकायत उसने अपनी सास और ननद से की। लेकिन दोनों उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इधर, ससुर की हरकतें दिन ब दिन बढ़ती चली गई।


सोमवार रात को तो वह जबरन सपना के कमरे में घुस गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाकर पीड़िता ने परिवार के बाकी सदस्यों को बुला लिया।

मामला थाने पहुंचा, जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed