धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से की शादी, 2 साल तक ढाए जुल्म, एक फोन ने खोल दी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती से शादी कर ली। उसकी ज्वेलरी के बदले 1.80 लाख रुपये का लोन ले लिया। शादी के दो साल बाद युवती को पति के धर्म का पता चला। इसके बाद वह युवती को धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने लगा।
उसने युवती के साथ मारपीट भी की। आरोपी पहले से भी शादीशुदा था। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो फरार हो गया। मंगलवार को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती सदरपुर में मां के साथ रहती है। वह विधवा थी और उसका पांच साल का बच्चा है। युवती की दोस्ती सेक्टर-45 निवासी अनिल सरकार से हुई। अनिल मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला है।
गहरी दोस्ती के बाद दोनों ने शादी की थी
गहरी दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। युवती ने मां को बताया कि जून 2016 में दोनों की शादी पश्चिम बंगाल के मालदा में एक मंदिर में हुई। युवती का आरोप है कि शादी के बाद वह 3-4 बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर आरोपी उसका गर्भपात करा देता था।
शादी के करीब 2 साल बाद युवती को पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं, मुसलिम है और उसका नाम अनिल नहीं, तनवीर आलम है। युवती ने पति से इस बारे में बात की तो तनवीर ने उसकी पिटाई कर दी और जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश करने लगा।
युवती मुसलिम धर्म अपनाने के लिए तैयार नहीं हुई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी सभी ज्वेलरी ले ली और उसके बदले 1 लाख 80 हजार रुपये का लोन ले लिया।
फोन से पता चला कि शादीशुदा है तनवीर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बहुत गंभीर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।