फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder in Hapur Four bullets fired by miscreants over man returning from in laws house

हापुड़ में हत्या: ससुराल से लौट रहा था युवक, बदमाशों ने गोलियां से छलनी कर दिया सीना, इलाके में दहशत

Sun, 10 Apr 2022 08:07 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

हापुड़ में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाबूराम शर्मा निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला रंजिशन हत्या से जुड़ा लग रहा है। मामले के खुलासे के लिए एक टीम का गठन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Murder in Hapur Four bullets fired by miscreants over man returning from in laws house
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में नहर पटरी बक्सर-वैठ मार्ग पर बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे जनपद अमरोहा निवासी युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सरेशाम हुई हत्या की वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के कुछ किसान अपने खेतों से गांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच बक्सर रेग्यूलेटर से नहर पटरी पर वैठ को जाने वाले रास्ते पर एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के सीने पर चार गोलियां मारी गई थीं। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मोबाइल, बाइक समेत अन्य दस्तावेज मिले
सूचना के बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव के पास एक बाइक, उसका मोबाइल और दस्तावेज बरामद हुए। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मोबाइल पर मृतक के परिजनों से वार्ता की गई, वहीं उसके हाथ पर लिखे नाम के आधार पर उसकी शिनाख्त बाबूराम शर्मा निवासी गांव ईंटा करहेडा जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। 
 

बाबूराम वापस गांव लौट रहा था
परिजनों के अनुसार बाबूराम की ससुराल हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में है। मृतक के साले का बेटा विशाल 15 दिन पहले ईंटा करहेडा गया था। रविवार को बाबूराम उसे मीरपुर छोड़कर वापस गांव लौट रहा था। मृतक के सीने पर चार गोली मारी गई हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक, मोबाइल, थैला समेत सभी सामान शव के पास ही मिला है। जिससे लूटपाट की संभवाना नहीं है। प्रथमदृष्टया मामला रंजिशन हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed