{"_id":"296d29f0672eec3f4efb790917dd3924","slug":"murder-in-delhi-dead-body-found-on-bed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर पड़ा मिला शव, गला घोंटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर पड़ा मिला शव, गला घोंटकर युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर में एक युवक मोहम्मद सलीम (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को सलीम का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सलीम के गले पर नाखूनों के निशान मिले। पास में टूटी हुई चूड़ियां भी पड़ी मिलीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को सलीम की पत्नी गुलिस्तां और रिश्तेदार रिजवान पर हत्या का शक है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सलीम परिवार के साथ ई-365, न्यू अशोक नगर में किराये के मकान में तीसरी मंजिल पर रहता था। इसके परिवार में पत्नी गुलिस्तां, 11 साल का बेटा समीर और पांच माह की बेटी सोनम है। सलीम प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले करीब चार-पांच माह से गुलिस्तां के जीजा का भाई रिजवान भी इनके घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गुलिस्तां ने फोन कर पुलिस को पति की हत्या की सूचना दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक कमरे में बेड पर सलीम का शव पड़ा था। घर में बच्चों के अलावा रिजवान और पत्नी मौजूद थे।
विज्ञापन
छानबीन में दोनों ने बताया कि रात को अंदर से कुंडी लगाकर सभी सो गए थे। सलीम की मौत के बारे में दोनों ही कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव सलीम के भाई उमेद के हवाले कर दिया।