फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder for video sharing on whatsapp

व्हॉट्स एप के कारण जान जाने पर विवाद भड़का

Tue, 17 Jun 2014 06:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Jun 2014 06:16 AM IST
विज्ञापन
Murder for video sharing on whatsapp

व्हॉट्स एप पर वीडियो शेयर करने के बाद उपजे विवाद में फरीदाबाद के खेड़ी गांव के एक युवक की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से नाराज गांव वालों ने सोमवार को एक पंचायत की और मुख्यमंत्री के फरीदाबाद दौरे के समय जाम लगाने की चेतावनी दी।

पंचायत में ग्रामीणों ने एक सप्ताह बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

पूर्व सरपंच साहब सिंह और वर्तमान सरपंच सतबीर की मौजूदगी में गांव वालों ने फैसला किया कि आगामी 19 व 22 जून को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फरीदाबाद दौरे में उनके सामने इस इस मुद्दे को उठाया जाएगा।


पंचायत में दान सिंह, भजन, हरी सिंह, गिरिराज, राजे, कर्मवीर, नरवी ठेकेदार आदि मौजूद रहे। ज्ञात हो कि व्हॉट्स एप पर एक वीडियो शेयर करने के विवाद में कुछ युवकों ने 7 जून को खेड़ी गांव निवासी रोहित नरवत (19) को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान 12 जून को उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए गांव वालों ने बीके चौक व अजरौंदा चौक पर शव रख कर जाम लगा दिया था।

इस मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी नचौली गांव निवासी रोहित नागर को ही गिरफ्तार कर सकी है। जबकि इस मामले में 24 लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed