{"_id":"c7dcc08f392ea7b4f331f61a0ad8cb94","slug":"mukhyamantri-shiksha-diksha-yojna-launches-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लांच हुई मुख्यमंत्री ‘शिक्षा-दीक्षा योजना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लांच हुई मुख्यमंत्री ‘शिक्षा-दीक्षा योजना’
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 05 Feb 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को बोहड़ाकलां के ओम शांति रिट्रीट सेंटर से ‘मुख्यमंत्री शिक्षा-दीक्षा योजना’ का शुभारंभ किया। योजना से संबंधित फेसबुक पेज भी जारी की।
विज्ञापन
योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चे खेल-खेल में गुणात्मक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए स्कूलों में जरूरी संसाधन मुहैया कराने के साथ-साथ शिक्षकों के लिए खास प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षा तत्परता कार्यक्रम के मॉड्यूल का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
समारोह में कक्षा तत्परता कार्यक्रम 2013 में सराहनीय कार्य करने वाले प्रदेश के 730 स्कूल प्रमुख, शिक्षक व 15 संस्थाएं सम्मानित की गईं। वहीं, राजकीय विद्यालयों में चल रही शिक्षा की गतिविधियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया में विकास हर जगह हो रहा है। कहीं अधिक तो कहीं कम। लेकिन वही देश व प्रदेश भविष्य में आगे जाएगा जो शिक्षा की दौड़ में आगे रहेगा।
विज्ञापन
ज्य सरकार ने राजकीय स्कूलों में दी जा रही शिक्षा में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा-दीक्षा योजना लागू की है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का चहुंमुखी व्यक्तित्व विकास होगा। उन्होंने कहा कि तीसरी, पांचवीं तथा आठवीं कक्षाओं की होने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा में प्रत्येक राजकीय स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर शिक्षा देने का प्रयास
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा देने की कोशिश है। सरकारी स्कूलों में पहले दसवीं के बाद केवल आर्ट्स संकाय की ही पढ़ाई होती थी, लेकिन अब उसके साथ कॉमर्स, मेडिकल तथा नॉन मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।
समारोह में शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन, प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डी सुरेश, विद्यालय शिक्षा विभाग के निदेशक चन्द्रशेखर, सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक पंकज अग्रवाल, उपायुक्त शेखर विद्यार्थी, पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल, नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार, एससीईआरटी की निदेशक स्नेहलता अहलावत, पूर्व विधायक रामबीर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र भारद्वाज, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. केसी भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।