फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mughal Garden opens for general public

16 को फिर बंद हो जाएगा मुगल गार्डन

Mon, 03 Mar 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Mughal Garden opens for general public

आम दर्शकों के लिए मुगल गार्डन 16 मार्च को बंद हो जाएगा। दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन में शामिल मुगल गार्डन पहुंचकर दर्शक पांच सौ से अधिक दुर्लभ फूलों की प्रजातियों से रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन


गार्डन में इस बार खास वसंत थीम पर आधारित पीले फूलों का कारपेट तैयार किया गया है। कारपेट में आठ से अधिक फूलों की प्रजातियों का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें: आम लोगों के लिए फिर से खुल जाएगा इंडिया गेट लॉन!
विज्ञापन


दर्शक रविवार से फूलों के दीदार कर रहे हैं। आम दर्शक गेट नंबर 12 से 15 मार्च सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच जा सकते हैं।

mughal gardens
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शक 12 म्यूजिकल फव्वारों के बीच कैक्टस गार्डन में 2 सौ से अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं। बता दें कि रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन में करीब 15 एकड़ में मुगल गार्डन बना है, जिसमें 10 से अधिक गार्डन है, जिसमें गुलाब, विभिन्न फूल, सेंट्रल लॉन, सर्कुलर, स्पिरिच्युअल, हर्बल, बोन्साई, कैक्ट्स व नक्षत्र गार्डन शामिल हैं।

mughal gardens


सोनिया व मदर टेरेसा का करें दीदार
सेंट्रल लॉन में सोनिया नाम के येलो, रेड व मैरून गुलाब आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा मदर टेरेसा, क्वीन एलिजाबेथ, आइस वर्ग, ग्रांड मुगल जैसे गुलाबों समेत 120 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिल रही हैं।

mughal gardens

नीदरलैंड से ट्यूलिप के पहली बार होंगे दीदार
मुगल गार्डन में दर्शकों को पहली बार नीदरलैंड से लाए गए ट्यूलिप के पांच रंगों के फूलों को देखने का मौका मिल रहा है। जम्मू कश्मीर सरकार ने नीदरलैंड से विशेष मुगल गार्डन के लिए ट्यूलिप को मंगवाया था, जिसे उगाने से पहले 25 दिन तक 2 से 5 डिग्री तापमान के बीच फ्रिज में रखा गया था।

mughal gardens

ऊंची इमारतों में फूलों को उगाने की हसरत करें पूरी
मेट्रो सिटी में जगह की कमी के चलते हमें अक्सर फूल को घरों में न उगा पाने का मलाल रहता है लेकिन यहां हसरत पूरी करने की पूरी योजना आपको देखने को मिल रहा हैं। दीवार के सहारे बिना मिट्टी, कम जगह में कैसे पौधों को उगाया जा सकता है। इस पर भी डेमो दिया गया है।

नक्षत्र गार्डन का नहीं कर सकेंगे दीदार
वर्ष 2006 में स्थापित नक्षत्र गार्डन में 27 विभिन्न पेड़ों की प्रजातियां हैं, जो ग्रह नक्षत्रों के नामों पर आधारित हैं। इस बार आम दर्शक इनका दीदार नहीं कर सक पा रहे हैं। हालांकि 19 फरवरी को विशेष लोगों (ब्लांइड) के लिए यह खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed