फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP Manoj Tiwari said- Registration will be done for Mahila Samman Rashi from March 8

Delhi : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 8 मार्च से महिला सम्मान राशि के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन, इन्हे होगा लाभ

Mon, 03 Mar 2025 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 01:36 AM IST
सार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
MP Manoj Tiwari said- Registration will be done for Mahila Samman Rashi from March 8
मनोज तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि देने का काम भाजपा जल्द शुरू करेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। जब तक 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तब तक यह राशि देना मुश्किल है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का का ऐलान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया है। 
विज्ञापन


इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस से हो सकती है। इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कर सकती है। जो महिला सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करने वाली महिला को भी यह राशि नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो महिलाएं पहले से ही पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस योजना से वंचित रहेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed