फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Movement of many trains disrupted due to falling of trees on Delhi-Lucknow railway line in Hapur

Hapur: दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Thu, 05 Sep 2024 10:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 10:00 PM IST
सार

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी के पास रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से दिल्ली-लखनऊ रूट पर आने-जाने वाली कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 15 मिनट की मशक्कत के बाद पेड़ ट्रैक से हटवाया जा सका। 
 

विज्ञापन
Movement of many trains disrupted due to falling of trees on Delhi-Lucknow railway line in Hapur
ट्रेन रोृृृृ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी के पास रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से दिल्ली-लखनऊ रूट पर आने जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 15 मिनट की मशक्कत के बाद पेड़ ट्रैक से हटवाया जा सका। लेकिन सद्भावना एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने से टे्रन करीब तीन घंटे रूकी रही। इस दौरान अन्य ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब सवा तीन बजे नहर पटरी किनारे जंगल में खड़ा पुराना पेड़ अचानक रेलवे लाइन पर गिर गया, जिससे दिल्ली लखनऊ रूट पर आ रहीं कई रेलगाड़ियों का संचालन बाधित हो गया। ट्रैक पर पेड़ गिरने से दिल्ली को जा रही सद्भावना एक्सप्रेस के चालक को रेल रोकनी पड़ी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोको पायलट ने सूचना गढ़ स्टेशन को दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ में हडकंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति ने तुरंत ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी और मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


15 मिनट में हटवाया पेड़, तीन घंटे खड़ी रही सद्भावना एक्स्प्रेस
अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 15 मिनट की कवायद के बाद पेड़ को लाइन से हटवाया। लेकिन इस दौरान सद्भावना एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी गड़बडी से उसे आगे के लिए रवाना नहीं किया जा सका। इस बीच दिल्ली की तरफ जा रहीं ट्रेनों को गढ़, ब्रजघाट, काकाठेर, गजरौला और अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हुई। रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर सद्भावना एक्सप्रेस में मौजूद यात्री भी भयभीत रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेन रहीं प्रभावित
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल दिल्ली, पदमावत एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सुहेल देव एक्सप्रेस के साथ ही दिल्ली को जाने वाली एक दर्जन से अधिक रेल प्रभाावित हुईं। 


स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि सूखा हुआ पेड़ रेलवे लाइन पर गिरने से लाइन ब्लॉक हो गई थी। पेड़ हटवाने के बाद भी सद्भावना एक्सप्रेस को तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा। जिसे करीब तीन घंटे बाद रवाना किया गया। वहीं पेड़ हटवाकर लाइन को क्लियर करा दिया गया है। रेल मार्ग पर यातायात सुचारू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed