फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   motorcyclist fire at car of Rahul Sharma, whistleblower of PWD scam involving kejriwal relative

केजरीवाल के साढू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले राहुल पर जानलेवा हमला

Thu, 01 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 01 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
motorcyclist fire at car of Rahul Sharma, whistleblower of PWD scam involving kejriwal relative
rahul sharma - फोटो : ani

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में बुधवार को बाइक सवार हमलावरों ने एनजीओ संचालक और उसके चचेरे भाई को गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन तमंचे में कारतूस फंसने से उनकी जान बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

एनजीओ संचालक का आरोप है कि  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढू सुरेंद्र कुमार बंसल के खिलाफ एंटी करंप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत करने और गवाही के चलते उस पर हमला कराया गया।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली के एचएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि राहुल शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसायटी निवासी राहुल शर्मा रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन नाम से एनजीओ चलाते हैं। बुधवार को वह चचेरे भाई वरुण शर्मा के साथ इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे में कारतूस फंसने से बची एनजीओ संचालक की जान

motorcyclist fire at car of Rahul Sharma, whistleblower of PWD scam involving kejriwal relative
राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

​बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी गोल चक्कर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन कारतूस फंसने से फायर नही हो पाया। इस दौरान राहुल ने अपनी कार से हमलावरों की बाइक में टक्कर भी मारी, लेकिन हमलावर भाग निकले।

एसीबी में एनजीओ संचालक की शिकायत
रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के फाउंडर राहुल शर्मा की शिकायत पर अरविंद केजरीवाल के साढ़ूृ सुरेंद्र कुमार बंसल और पीडब्ल्यूडी के कुछ सीनियर अफसरों के खिलाफ एसीबी में तीन केस दर्ज किए गए थे।

राहुल का आरोप था कि 2015-16 में दिल्ली में सड़कों और सीवर लाइन के ठेके देने में गड़बड़ियां की गईं। अफसरों पर दबाव बनाकर सुरेंद्र कुमार बंसल की फर्म के 10 करोड़ के फर्जी बिल पास कराए गए। एफआईआर में केजरीवाल का नाम नहीं है।

राहुल का दावा है कि घोटाले की शिकायत के बाद उन्हें धमकियां मिल रही थीं। वहीं मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने भी बंसल और एक मंत्री पर फर्जी बिल पास कराने का आरोप लगाया था। बता दें कि सुरेंद्र कुमार बंसल की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed