फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother threw the child down from the third floor after giving birth

बिन ब्याही बेरहम मां: बच्चे को जन्म देने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार

Mon, 09 Jan 2023 10:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी 20 वर्षीय युवती की पहचान कर ली है। उसने अपने फ्लैट के बाथरूम से मासूम को नीचे फेंक दिया था।

विज्ञापन
mother threw the child down from the third floor after giving birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक बिन ब्याही मां ने एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। अपार्टमेंट में आग से हाथ सेंक रही महिलाओं के पास बच्चा गिरा तो अफरा-तफरी मच गई। फौरन नवजात को नोएडा के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात लड़के का शव कब्जे में लेकर एलबीएस की मोर्चरी भेजा। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी 20 वर्षीय युवती की पहचान कर ली है। उसने अपने फ्लैट के बाथरूम से मासूम को नीचे फेंक दिया था। पुलिस युवती के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.25 बजे पुलिस को खबर मिली कि जय अंबे अपार्टमेंट, न्यू अशोक नगर में एक मासूम को नीचे फेंक दिया गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से पता चला कि बच्चे को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर बच्चे की मौत का पता चला। पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

प्रत्यक्षदर्शी तीन महिलाओं ने बताया कि वह अपार्टमेंट में ठंड से बचने के लिए हाथ सेंक रही थी। इस बीच उन्होंने किसी चीजे के नीचे गिरने की आवाज सुनी। ऐसा लगा कि किसी ने जानबूझकर बच्चे को फेंका है। कोहरा होने की वजह से यह पता नहीं चल सका कि किसने मासूम को ऊपर से नीचे फेंका है। पुलिस ने फौरन अपार्टमेंट की जांच शुरू कर दी। तीसरी मंजिल के एक फ्लैट के बाहर रखे कड़ेदान में पुलिस को कुछ खून से सने कपड़े मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने घर में जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फ्लैट में रहने वाली 20 वर्षीय प्रिया ने रविवार रात को एक बच्चे को जन्म दिया था। लड़की नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी शादी नहीं हुई थी। एक युवक से दोस्ती के बाद वह गर्भवती हो गई। बाद में वह गर्भ नहीं गिरा सकी। उसने बच्चे को जन्म देने के बाद समाज के डर से उसे मारने का मन बनाया और तीसरी मंजिल के बाथरूम से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती के परिवार में एक छोटी बहन व भाई है। पुलिस माता-पिता से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कहीं इन लोगों का तो हाथ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed