फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother teresa death anniversary: when kejriwal slams mohan bhagwat for alleging mother converting

मदर टेरेसाः जब केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से कहा था- 'उन्हें तो बख्श दो'

Wed, 05 Sep 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
mother teresa death anniversary: when kejriwal slams mohan bhagwat for alleging mother converting
केजरीवाल, मदर टेरेसा, मोहन भागवत
दिन-रात गरीबों और पीड़ितों की सेवा करने वाली भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा की आज यानी 5 सितंबर को पुण्यतिथि है। उनका निधन 5 सितंबर 1997 को हुआ था। इस उपलक्ष्य में आज कोलकाता स्थित 'मदर हाउस' में विशेष प्रार्थना भी आयोजित की गई है।
विज्ञापन


अपने जीते जी हमेशा बेसहारों का सहारा बनीं मदर टेरेसा की मृत्यु के बाद एक बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद सियासत गर्मा गयी थी। तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक ने मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा था कि कम से कम मदर टेरेसा को तो बख्श दो।
विज्ञापन


दरअसल घर वापसी जैसे मुद्दे पर दूसरों को नसीहत देने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने मदर टेरेसा पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। हालांकि भागवत के इस बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब सरसंघचालक मोहन भागवत के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि मदर टेरेसा पवित्र आत्मा थी। उन्हें ऐसे विवादों से अलग रखना चाहिए।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा था कि मैंने मदर टेरेसा के साथ उनके कोलकाता स्थित निर्मल हृदय आश्रम में काम किया है। वो पवित्र आत्मा हैं। उन्हें छोड़ देना चाहिए।

मदर के साथ बिताए दो महीनों ने केजरीवाल को पूरी तरह से बदल दिया

mother teresa death anniversary: when kejriwal slams mohan bhagwat for alleging mother converting
केजरीवाल
केजरीवाल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपना सिविल सर्विसेज की मेन्स परीक्षा देने के तुरंत बाद ही वो कोलकाता मदर टेरेसा से मिलने चले गए थे।

उन्होंने कहा कि वह मदर टेरेसा के बहुत बड़े फैन रहे हैं। अरविंद ने मदर को बताया कि वो उनके साथ काम करना चाहते हैं। तब मदर ने उनका हाथ थामा और कहा कि कालीघाट जाकर काम करो। केजरीवाल ने मदर टेरेसा के साथ दो महीने तक काम किया।

उस दौरान की यादों में जाते हुए अरविंद ने बताया कि कोलकाता की सड़कों, फुटपाथ और गलियों, कॉलोनियों में गरीबों को देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि सच्ची सेवा क्या है। ये दो महीने केजरीवाल के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण महीने थे जिसने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

मदर टेरेसा पर मोहन भागवत का विवादित बयान

mother teresa death anniversary: when kejriwal slams mohan bhagwat for alleging mother converting
आरएसएस प्रमुख ने फरवरी 2015 को राजस्थान में ईसाई धर्म पर विवादित बोल बोलते हुए ये टिप्पणी की थी। भागवत ने कहा था कि रोमन कैथलिक चर्च, सेवा की आड़ में धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

भागवत ने नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को लेकर भी टिप्पणी की थी। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि उनके यहां सेवा अच्छी होती होगी, लेकिन वहां भी इसके पीछे एक उद्देश्य रहता था कि जिसकी सेवा हो रही है, वह इसाई धर्म ग्रहण कर ले।

निराश्रित बच्चों के लिए भरतपुर में संचालित एक संस्था अपना घर के नए भवन के लोकार्पण समारोह में भागवत ने कहा कि सेवा के नाम पर नए तरह का षडयंत्र सामने आ रहा है। देश के अपने लोग अपनों की सेवा नहीं कर रहे, इसलिए बाहर के लोग यहां आकर सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed