{"_id":"f3643b3eb247a19b9d03d4ad3ded5875","slug":"mother-son-crying-in-pain-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के दर्द में रात भर रोती रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के दर्द में रात भर रोती रही मां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘फोन पर खबर आई थी कि बेटे चंद्रकांत को बलवा कर रहे लोगों ने आंख में पत्थर मारकर घायल कर दिया है। रात आई इस खबर के बाद से ही मन परेशान है। पूरा परिवार रात में ही दिल्ली रवाना हो गया था। अब वहां से भी बेटे को चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय ले गए हैं। दोपहर में फोन आया था कि हालत स्थिर है। हालांकि डाक्टरों ने आंख का 15 दिन बाद ऑपरेशन बताया है।’
विज्ञापन
मुरादाबाद डीएम चंद्रकांत की मां सत्याराज यह बताते-बताते भी अपनी आंखों के आंसुओं को छिपा न सकीं। उनकी सूजी हुई आंखें खुद बयां कर रही थीं कि बेटे के दर्द में वह रात भर रोती रहीं हैं।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी चंद्रकांत का आवास गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर 13 में है। उनकी मां सत्यराज इस घटना के बाद से बहुत घबराई हुई हैं। मां सत्यराज ने बताया कि यह खबर सुनते ही बहुत दुख पहुंचा था।
विज्ञापन
शरीर में आंख ऐसा अंग है जिसमें यदि थोड़ी सी चोट लग जाए तो दर्द तो होता ही है आंख की रोशनी जाने का डर भी रहता है। रात भर परिवार के सभी लोग परेशान रहे। डॉक्टरों का कहना है कि तुरंत ऑपरेशन करना सही नहीं है। कुछ दिन तक उन्हें ऐसे ही रखना होगा।
चेन्नई से फोन पर डीएम चंद्रकांत के बेटे अक्षय कांत ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें फोन से मिली थी। मुरादाबाद के हॉस्पिटल से स्वास्थ्य अधिकारियाें ने बताया था कि पिता को उपद्रव के दौरान गंभीर चोट लगी है। हम तुरंत उन्हें दिल्ली ले आए।
फिर डॉक्टरों के कहने पर चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय लेकर आए हैं। यहां डाक्टरों की पूरी टीम पिता की देखरेख में लगी हुई है। संभावना है कि एक-दो दिन यहीं रुकना होगा। इसके बाद हम गाजियाबाद रवाना होंगे।
मुरादाबाद के एडीशनल सीएमओ डा. रंजन गौतम के मुताबिक आंख पर प्रेशर ज्यादा है। साथ ही आंख के अंदर खून के थक्के जम गए हैं। इन्हें पहले खत्म किया जाएगा फिर ऑपरेशन होगा।