{"_id":"04db6b73a2a01f8ddba2b66e489776d1","slug":"mother-scolded-the-yogi-ran-becoming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो ‘योगी’ बनने भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने डांटा तो ‘योगी’ बनने भागा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी कक्षा में नंबर कम आने पर मां ने बेटे को डांट लगाई तो वह योग में मन लगाने के लिए घर से भाग गया। रविवार को मोहन नगर पर पुलिस को नौ वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को बेटे के मिलने की सूचना दे दी है। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि मां ने डांटा है और वह घर नहीं जाएगा। उसे हरिद्वार स्थित पतंजलि योग आश्रम में योग सीखने जाना है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने नौ साल के छात्र को मोहननगर पर रोता हुआ देखा। उसने अपना नाम वासू बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चौथी कक्षा में पढ़ता और हरियाणा स्थित रोहतक के सांपला गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
शुक्रवार को परीक्षा परिणाम आया था। कम अंक आने पर मां सविता ने उसे डांट दिया, जिस पर वह घर से निकल गया। उसने बताया कि हरिद्वार पतंजलि योग आश्रम में योग सीखने के लिए जाना चाहता था।
मगर किराया नहीं होने के चलते बस परिचालक ने उसे मोहन नगर पर उतार दिया। तभी पुलिस ने उसे रोता हुआ देखा और उसके परिजनों को सूचित किया। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि पिता किशन और मां सविता को सूचना दे दी गई है।
पुलिस से बोला, पतंजलि योग आश्रम पहुंचा दो
वासु ने पुलिस ने रट लगा रखी थी कि उसे हरिद्वार पतंजलि योग आश्रम छोड़ आए। उसका कहना था कि कुछ समय पहले वह परिजनों के साथ वहां गया था। उसे वहां अच्छा लगा था। मां ने डांटा है तो घर नहीं जाएगा। वह योग करेगा।