मां की अय्याशी में बेटी बाधा: प्रेमी संग मिलकर दबाया नाबालिग का गला, दोनों को देख लिया था आपत्तिजनक हाल में
दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ महिला के अवैध संबंध थे। जिसका बेटी विरोध करती थी। बुधवार की सुबह को बेटी ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर मां ने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। नगर के मोहल्ला में महिला अपने पति से अलग किराये के घर में रहती थी। उसके साथ चौदह वर्षीय बेटी भी रहती थी।
बुधवार की सुबह को अचानक नाबालिग बेटी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। पिता की तहरीर पर मृतका की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि मृतका की मां और उसके प्रेमी के साथ सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मोहल्ले के युवक के साथ महिला के अवैध संबंध थे। जिसका बेटी विरोध करती थी। बुधवार की सुबह को बेटी ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसका बेटी ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।