फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother lover killed six year old daughter in prem nagar delhi police arrested him

Crime in Delhi: मां के प्रेमी ने ही ली थी बेटी की जान, रिश्ता तोड़ने से था नाराज, आरोपी ने घर में घुसकर की थी सभी की पिटाई

Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

आरोपी ने अपने कबूलनामे में बताया कि मृतक बच्ची की मां ने उससे दूरी बना ली थी, इससे वह गुस्सा में था, इसलिए उसने घर में घुसकर सभी की पिटाई की थी। 

विज्ञापन
mother lover killed six year old daughter in prem nagar delhi police arrested him
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर इलाके में महिला और उसकी दो बेटियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने नांगलोई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पति का रिश्ते में चाचा है। हमले में महिला की बड़ी बेटी की मौत हो गई थी। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह महिला पर गलत निगाह रखता था, जिसका महिला ने विरोध किया था। उसने खुलासा किया कि अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने बच्चियों पर भी हमला कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है। वह मूलत: बिहार का रहने वाला है। गत बुधवार को आरोपी ने अपने गांव के रहने वाले भतीजे धर्मेंद्र की पत्नी शीतल (24), उसकी छह साल की बेटी लक्ष्मी और तीन साल की बेटी नैना पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। लक्ष्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला के पति और भाई ने घटना के बाद से फरार नीरज पर हमला करने का आरोप लगाया। शीतल घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसका पति एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को शुक्रवार रात आरोपी के नांगलोई में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह महिला से संबंध बनाना चाहता था। जिसका उसने विरोध किया। जिससे गुस्से में आकर वह शराब पीकर घर आया और उसपर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बेटियां घर में मौजूद थी। अपनी पहचान उजागर न हो इसके लिए वह दोनों बेटियों पर हमला कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed