{"_id":"5cf07d37bdec22075f579534","slug":"mother-and-four-year-old-son-murdered-in-patel-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पटेलनगर में महिला और चार वर्षीय बेटे की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के पटेलनगर में महिला और चार वर्षीय बेटे की हत्या
Fri, 31 May 2019 06:32 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 31 May 2019 06:32 AM IST
सार
-महिला का गला रेता गया जबकि बेटा के गले में लगा था फंदा,
-महिला के पति व उसके दो देवरों से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
मां और बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक महिला और उसके चार साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला के गले को धारदार हथियार से रेता गया है जबकि उसके बेटे को फंदे से लटकाकर उसकी हत्या की गई है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस महिला के पति व उसके दो देवरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त रूपा (26) और उसके चार वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई है। रूपा प्रेमनगर की गली नंबर एक में अपने पति राजीव कुमार और देवर पप्पू और लालू के साथ किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन
उसका आठ साल का बेटा बिहार में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। परिवार जिस मकान में रहता है वह संकरी गली में है। राजीव रामा रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। घटना के समय वह फैक्टरी में था। रात करीब पौने सात बजे रूपा का एक देवर घर पहुंचा। दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
उसने रूपा को लहूलुहान हालत में देखा जबकि रॉकी के गले में फंदा लगा था और वह जमीन पर अचेत पड़ा था। उसने तुरंत अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी। घर पर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलवाया।
पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है। पुलिस ने परिवार वालों से रंजिश के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना रंजिश के तरफ इशारा कर रही है।