फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and four year old son Murdered in Patel Nagar

दिल्ली के पटेलनगर में महिला और चार वर्षीय बेटे की हत्या 

Fri, 31 May 2019 06:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 31 May 2019 06:32 AM IST
सार

-महिला का गला रेता गया जबकि बेटा के गले में लगा था फंदा,
-महिला के पति व उसके दो देवरों से पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
Mother and four year old son Murdered in Patel Nagar
मां और बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक महिला और उसके चार साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला के गले को धारदार हथियार से रेता गया है जबकि उसके बेटे को फंदे से लटकाकर उसकी हत्या की गई है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस महिला के पति व उसके दो देवरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त रूपा (26) और उसके चार वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई है। रूपा प्रेमनगर की गली नंबर एक में अपने पति राजीव कुमार और देवर पप्पू और लालू के साथ किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन


उसका आठ साल का बेटा बिहार में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। परिवार जिस मकान में रहता है वह संकरी गली में है। राजीव रामा रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। घटना के समय वह फैक्टरी में था। रात करीब पौने सात बजे रूपा का एक देवर घर पहुंचा। दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रूपा को लहूलुहान हालत में देखा जबकि रॉकी के गले में फंदा लगा  था और वह जमीन पर अचेत पड़ा था। उसने तुरंत अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी। घर पर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलवाया।


पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है। पुलिस ने परिवार वालों से रंजिश के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना रंजिश के तरफ इशारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed