{"_id":"00cbe5e2c2d4574b3052281c7b9064c6","slug":"mores-buses-available-on-bhai-dooj-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर बहनों के लिए भाई के घर पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर बहनों के लिए भाई के घर पहुंचना होगा आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ में भैयादूज के मौके पर बहनों को अपने भाईयों के घर जाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम से ही बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रोडवेज प्रबंधन दिल्ली, गुडग़ांव, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस बार 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में आधा किराया देना होगा।
विज्ञापन
आगरा, मथुरा रूट पर बल्लभगढ़ से रात आठ बजे तक बसें मिलेंगी। भले ही रक्षाबंधन की भांति हरियाणा रोडवेज भैया दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा न दे रहा हो लेकिन इस दिन महिलाओं को ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
सिटी बस सेवा के तहत शुक्रवार को करीब 110 बसों को चलाने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। वहीं सामान्य बस सेवा के तहत करीब 76 बसों को दिल्ली-गुडग़ांव रूट पर चलाया जाएगा।
सिटी बस सेवा के तहत गुडग़ांव के लिए 40 बसें, दिल्ली के लिए 36 बसों का संचालन किया जाना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों की फ्रिक्वेंशी अधिक रखने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि रोजाना तीन से चार चक्कर लगाने वाली बसों का शेड््यूल बढ़ाकर छह चक्कर तक किया गया है।
बल्लभगढ़ बस डिपो पर कई लंबी दूरी की बसें आकर रुकती हैं। एक से दो घंटे तक ठहराव होता है लेकिन त्योहार को देखते हुए काउंटर टाइम का समय घटाकर 20 मिनट किया गया है।
भैयादूज के दिन के लिए 60 साल से अधिक आयु की महिला की टिकट आधी लगेगी। किसी प्रकार की मुफ्त सेवा महिलाओं के लिए नहीं है। रोडवेज का प्रयास रहेगा कि महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। -विक्रम सिंह मलिक, जीएम, हरियाणा रोडवेज