{"_id":"6566ecce12a5dabfe500ed90","slug":"more-than-36-trains-will-be-canceled-due-to-fog-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे की वजह से 36 से अधिक ट्रेनें रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे की वजह से 36 से अधिक ट्रेनें रहेंगी रद्द
Wed, 29 Nov 2023 01:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:18 PM IST
सार
कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल प्रभाव से और कुछ एक दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल प्रभाव से और कुछ एक दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, कोहरे के दौरान परिचालन को सामान्य रखने के लिए इन गाड़ियों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
इनमें दिल्ली के विभिन्न्न स्टेशनों से शामली, गाजियाबाद, कोसी कला, फारुख नगर आदि तक जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इनमें से अधिकांश रेलगाड़ियां छोटी दूरी की हैं। अधिकारी ने बताया कि 14 रेलगाड़ियों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया जबकि 26 रेलगाड़ियां एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द रहेंगी। बता दें कि इससे पहले भी उत्तर रेलवे 62 रेलगाड़ियां कोहरे को ध्यान में रखते हुए रद्द कर चुका है।
विज्ञापन