फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 22 deaths in 24 hours due to heat in Delhi most cremations happening after Covid

दम तोड़ रहे गरीब : दिल्ली में गर्मी-लू से 24 घंटे में 25 मौतें, कोविड के बाद हो रहे सबसे ज्यादा दाह संस्कार

Fri, 21 Jun 2024 01:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jun 2024 01:58 AM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण 24 घंटे में 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले 24 घंटे में भीषण लू के कारण 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
More than 22 deaths in 24 hours due to heat in Delhi most cremations happening after Covid
दिल्ली में गर्मी से 24 घंटे में 22 से अधिक मौत - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के कहर से बृहस्पतिवार को 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया।  मृतकों का इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था। डॉक्टरों की माने तो गुरुवार को मौसम में आए बदलाव के कारण कुछ सुधार देखने को मिला, लेकिन कई जगहों पर लू की चपेट में आ चुके मरीजों की हालत काफी खराब हो गई।

विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण 24 घंटे में 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले 24 घंटे में भीषण लू के कारण 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 19 शव को अस्पताल लाया गया। लोकनायक अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 18 नए मरीजों को भर्ती किया गया। चार मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में अभी 22 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में अस्पताल में करीब 15 शव लाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। दिल्ली के शमशान भूमि में पहुंचे शव की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा है। निगम बोध घाट की मुख्य प्रबंधक सुमन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आने वाले शवों की संख्या सामान्य से ज्यादा थी। इन्हें देखते हुए श्मशान घाट पर व्यवस्था बढ़ानी पड़ी है। अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाना पड़ा। कोरोना महामारी के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है। बुधवार रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। निगम बोध घाट पर इस साल जून महीने में अभी तक 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन

इससे पहले साल 2022 के जून में 1570 शव का दाह संस्कार हुआ था। वहीं जून 2021 में 1210, जून 2023 में 1319 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। उनका कहना है कि यदि बुधवार की तरह ही अगले कुछ दिनों तक शव आते हैं तो साल 2022 का रिकॉर्ड टूट सकता है। उनका कहना है कि यहां 14 जून को 43 शव, 15 जून को 53 शव, 16 जून को 70 शव, 17 जून को 54 शव, 18 जून को 97 शव, 19 जून को रात 12 बजे तक 142 शव अंतिम संस्कार के लिए आए। निगम बोध घाट के अलावा गाजीपुर, पंजाबी बाग सहित अन्य शमशान भूमि पर सामान्य से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए आए।

बेघरों के लिए हो बेहतर व्यवस्था : राजनिवास
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी में जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या में बेघर लोग हैं। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए राजनिवास ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इसके लिए व्यवस्था करने का आदेश दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है। अपने पत्र में आशीष कुंद्रा ने लिखा कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पिछले दो दिनों में 20 लोगों की मृत्यु हुई है। अस्पताल आए 52 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर बेसहारा बेघर लोग थे। इस घटना को देखते हुए एलजी के आदेश पर आप अपने स्तर पर समाज कल्याण विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। साथ ही बेसहारा, बेघर और गरीबों को पानी सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाए। साथ ही जिला मजिस्ट्रेटों को कहा गया है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आश्रय गृहों और अस्पतालों का दौरा करें। जरूरत के आधार पर आपातकालीन व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed