फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 200 canceled trains will run on track from tomorrow

G-20 Summit: आज से ट्रैक पर दौड़ेंगी 200 से अधिक निरस्त ट्रेनें, विमान और पार्सल सेवा भी होगी शुरू

Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
सार

रेल प्रशासन और एयरपोर्ट संचालित करने वाली एजेंसी ने तैयारी पूरी कर ली है। इसी तरह सोमवार को बंद रहने वाले बाजार को छोड़कर दिल्ली की सभी बाजार और सरकारी व निजी कार्यालय खुल जाएंगे।

विज्ञापन
More than 200 canceled trains will run on track from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आंशिक रूप से निरस्त विमान व ट्रेन सेवा सोमवार से फिर पटरी पर लौटेगी। शुक्रवार से रविवार तक प्रतिदिन निरस्त रहने वाली दो सौ से अधिक ट्रेनें और विमान अपनी रफ्तार से चलेगी। पार्सल और कार्गो सेवा भी बहाल कर दी जाएगी। इसके लिए रेल प्रशासन और एयरपोर्ट संचालित करने वाली एजेंसी ने तैयारी पूरी कर ली है। इसी तरह सोमवार को बंद रहने वाले बाजार को छोड़कर दिल्ली की सभी बाजार और सरकारी व निजी कार्यालय खुल जाएंगे। विदेशी मेहमानों के लिए सजे बाजार मॉल में दिल्ली वाले भी खरीदारी के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन

जी-20 के सफल आयोजन और सप्ताह शुरू होने के साथ दिल्ली वापस अपने मिजाज में लौट आएगी। प्रगति मैदान में कार्यक्रम आयोजित होने की वजह से नई दिल्ली स्टेशन की कई ट्रेन आनंद विहार से संचालित की जा रही थी। लंबी दूरी की की ये ट्रेन सोमवार से नई दिल्ली स्टेशन से संचालित होगी। 100 से अधिक लोकल ट्रेन जो आंशिक रूप से स्थगित थी व परिवर्तित मार्ग से चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और सराय रोहिल्ला स्टेशन पर बंद पार्सल कार्यालय खोल दिए जाएंगे। जी-20 के दौरान आए स्पेशल चार्टर्ड विमानों की भी रवानगी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हो जाएगी, लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से निरस्त विमानों को गंतव्य तक उड़ान भरने की इजाजत दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed