{"_id":"654bb65a9e8c5126d1008484","slug":"monu-manesar-s-judicial-custody-extended-till-november-22-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोनू मानेसर की जेल में मनेगी दिवाली: न्यायिक हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू मानेसर की जेल में मनेगी दिवाली: न्यायिक हिरासत 22 नवंबर तक बढ़ी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
Wed, 08 Nov 2023 09:55 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:55 PM IST
सार
बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि मोनू मानेसर की पटौदी कोर्ट में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले में अब 22 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
मोनू मानेसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानलेवा हमले के मामले में मोनू मानेसर की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पटौदी कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आरोपी की न्यायिक हिरासत को 22 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इसी साल छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्लें में दो पक्षों के बीच झगडा हुआ था। इनमें से एक पक्ष ने मोनू मानेसर पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा पटौदी थाने में मामला दर्ज भी करवाया था।
विज्ञापन
इसी मामले में मोनू मानेसर भोंडसी जेल में बंद है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि मोनू मानेसर की पटौदी कोर्ट में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले में अब 22 नवंबर की तारीख नियत की है।