फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   moneylender tried to kidnapping a minor girl in noida

कर्ज नहीं लौटाने पर साहूकार ने नाबालिग बेटी के साथ किया ऐसा काम, उड़े होश

Thu, 30 Aug 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 30 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
moneylender tried to kidnapping a minor girl in noida
फाइल फोटो
दिल्ली से सटे नोएडा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां कर्ज नहीं लौटाने पर साहूकार ने नाबालिग बेटी के साथ ऐसा किया कि हंगामा हो गया। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने समय से कर्ज नहीं लौटाया तो साहूकार उसकी नाबालिग बेटी को घर से जबरन उठाकर ले जाने लगा। 
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने विरोध कर साहूकार से किशोरी को छुड़ाया। बाद में पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई न कर उस पर समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार बहलोलपुर में किराये पर रहता है। परिवार का मुखिया सेक्टर-63 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने गांव के ही एक साहूकार से 50 हजार रुपये कर्ज लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेते वक्त दो माह में पूरा कर्ज चुकाने का वादा किया था। लेकिन पैसों की व्यवस्था न होने पर वह साहूकार को ब्याज के पैसे देता रहा लेकिन मूलधन नहीं लौटा पाया। कर्जदार ने रक्षा बंधन के बाद मूलधन लौटाने की बात कही थी। 
 

त्यौहार बीत जाने पर जब वह पैसे नहीं लौटा पाया तो बुधवार शाम को साहूकर उसके घर पहुंच गया। पैसे नहीं मिलने से नाराज साहूकार ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। कर्जदार ने काफी मिन्नत कर थोड़ा और समय मांगा। 

लेकिन साहूकार ने कोई बात नहीं सुनी और पीड़ित की नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगा। कहा कि जब रुपये लेकर आना, लड़की ले आना। साहूकार जैसे ही किशोरी के अपने साथ ले जाने पर घर में शोर मच गया। 

तुरंत आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ में से कुछ लोगों ने साहूकार का विरोध भी करना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देखकर साहूकार किशोरी को छोड़कर वापस चला गया।

इस मामले के बाद पूरा परिवार सहम गया और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बाद मौके पर दो सिपाही पहुंचे। सिपाहियों ने परिवार को ही डराकर समझौते का दबाव बनाया।

डर के कारण पीड़ित परिवार चुप हो गया। उधर, इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है। अगर परिजन इस तरह की शिकायत करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed