फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday the coldest day of the season in Delhi chill increased despite the sunshine

दिल्ली में बदला मौसम: सोमवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, धूप के बावजूद बढ़ी ठिठुरन; जानें कैसा रहेगा आगे वेदर

Mon, 09 Dec 2024 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Dec 2024 09:59 PM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से ठिठुराने वाली सर्दी का और अहसास होगा। 

विज्ञापन
Monday the coldest day of the season in Delhi chill increased despite the sunshine
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को हुई बारिश ने दिल्ली में मौसम के मिजाज को बदल दिया है। सोमवार को खिली धूप के बावजूद ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सीजन की पहली बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है। सोमवार को दिल्ली में सबसे ठंडा इलाका पालम रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से छ: डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नजफगढ़ व नरेला में सामान्य से पांच डिग्री कम 19.4, पूसा में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से ठिठुराने वाली सर्दी का और अहसास होगा। अब पहाड़ों में बर्फबारी होने से इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। वहीं सुबह व शाम के समय कोहरा भी परेशान कर सकता है। विभाग ने 13 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं शीत लहर की संभावना भी जताई है।

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 08.2 डिग्री सेल्सियस
10 दिसंबर को सूर्यास्त शाम 5:25 मिनट
11 दिसंबर को सूर्योदय सुबह 7:04 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed