फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohit Sharma's coach opens Secrets of his 'Slower' ball

मोहित शर्मा के कोच ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 11 May 2014 09:03 PM IST
Updated Sun, 11 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mohit Sharma's coach opens Secrets of his 'Slower' ball

आईपीएल-7 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के कोच विजय यादव ने अमर उजाला से बातचीत में उनकी ‘स्लोवर’ गेंद का राज खोला है।

विज्ञापन


उनके अनुसार मोहित ने सबसे पहली स्लोवर जिला अंडर-19 टीम में डाली थी। जिसकी लिए उसको डांट भी पड़ी थी। क्योंकि उस स्लोवर गेंद को बल्लेबाज ने बाउंड्री पर पहुंचा दिया था।

विज्ञापन

डांट को कुछ और ही समझ बैठे मोहित

Mohit Sharma's coach opens Secrets of his 'Slower' ball

कोच की उस डांट के बावजूद भी मोहित ने अपनी इस विशेष गेंदबाजी को ही अपना ब्रह्मास्‍त्र बनाने की ठानी।

जिसके बाद मोहित ने अपनी विशेष गेंद को बेहतरीन बनाने के लिए नेट पर घंटों अभ्यास किया।

नतीजा आईपीएल-7 में सबके सामने आ गया है। इस गेंद की बदौलत ही मोहित कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सबसे चहेते गेंदबाज बन गए हैं।

धोनी कब करते हैं मोहित का प्रयोग?

Mohit Sharma's coach opens Secrets of his 'Slower' ball

धोनी भी अपने इस गेंदबाज को ऐसे समय में प्रयोग करते हैं। जब बल्लेबाज पूरी तरह से फॉर्म में आ गया होता है।

मोहित भी कप्तान की उम्मीद पर खरा उतरते हुए विरोधी खिलाड़ी का बड़ा विकेट अपनी टीम की झोली में डाल देते हैं।

दुबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ली गई चार विकेट भी स्लोवर की वजह से हासिल हुई थी। जिसमें आईपीएल के सबसे आक्रामक बल्लेबाज कहे जाने वाले पोलार्ड भी स्लोवर का शिकार बने थे।

विज्ञापन

बल्लेबाजों को क्यों नहीं मिल रहा कोई तोड़

Mohit Sharma's coach opens Secrets of his 'Slower' ball

मोहित अपने इस ब्रह्मास्‍त्र में वीरेन्द्र सहवाग, रोहित शर्मा, कोरी एडरशन, पोलार्ड जैसे बडे़ बल्लेबाजों को फांस चुके हैं। बल्लेबाजों को मोहित की इस गेंद का कोई तोड़ नहीं मिल रहा है।

मोहित के दोस्त अनिकेत ने बताया कि उसकी कलाई काफी मजबूत है। जिसके कारण स्लोवर गेंद इतनी आसानी से डाल देता है। स्लोवर गेंद डालते समय वह हाथ से फिसले नहीं।

इसके लिए मोहित ने गीली गेंद से भी स्लोवर डालने का अभ्यास किया। जिसके बाद वह इस गेंद को डालने में पूरी तरह से सक्षम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed