फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mohiniattam dance program organised in delhi for kerala flood victim relief fund

त्रासदी से उबरते केरल के लिए मोहिनीअट्टम नृत्य का मंचन

Mon, 10 Sep 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
mohiniattam dance program organised in delhi for kerala flood victim relief fund

केरल से मिली दो शास्त्रीय नृत्य विधाओं में से एक मोहिनीअट्टम की कला को जीवंत रखने वाले गुरु पद्मश्री भारती शिवाजी एवं उनके शिष्यों ने रविवार को मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


केरल त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए ट्रिब्यूट देने के उद्देश्य से सेंटर फॉर मोहिनीअट्टम एवं इंडिया इंटरनेशनल सेंटर द्वारा केरल स्मृति शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलबीर सिंह और प्रख्यात नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मंच पर खूबसूरत मोहिनीअट्टम की प्रस्तुति देती गुरु-शिष्या का शानदार नजारा और भाव-विभोर करता प्रदर्शन देखते ही बनता था। गणपति स्तुति से शुरुआत करते हुए मुखाचलम, पारम्परिक सोपान संगीत, जयदेव कृत गीत-गोविंद का मंचन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का अभिवादन किया।   इस दौरान गुरु भारती शिवाजी ने कहा बतौर कलाकार यह हमारा स्वाभाविक प्रयास है, क्योंकि मोहिनियट्टम की सुंदर शैली दुनिया के लिए केरल का उपहार है और अपनी एकजुटता व समर्थन व्यक्त करने के कला के प्रदर्शन से बेहतर विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed