फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Mohania arrested in front of the media to convey what you want by making the prime minister '

'मोहनिया को मीडिया के सामने गिरफ्तार कराकर क्या संदेश देना चाहते हैं प्रधानमंत्री'

Sat, 25 Jun 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
"Mohania arrested in front of the media to convey what you want by making the prime minister '
दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने दक्षिण दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने विधायक की गिरफ्तारी पर ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में इमरजेंसी घोषित कर दी है। जनता द्वारा चुने गए आप विधायकों के खिलाफ फर्जी केस कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने जिनको चुना उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। छापा मारने के साथ-साथ आतंकित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि दिनेश मोहनिया को मीडिया के सामने गिरफ्तार कराकर आखिर वह क्या संदेश देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी देखने को मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि हम सबको ऐसे फर्जी आरोपों में जेल में डालने के बाद भी वह नहीं झुकेंगे।

'दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी में हुई देरी की हो जांच'

"Mohania arrested in front of the media to convey what you want by making the prime minister '
‌द‌िनेश मोहन‌िया भेजे गए जेल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी का महिला विरोधी रवैया उजागर हुआ है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सभी दावों के बावजूद दिल्ली में विशेषकर पुनर्वास बस्तियों और गांवों में पानी की भारी कमी का भी खुलासा हुआ है।

दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी में देरी होने पर दिल्ली पुलिस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के हस्तक्षेप के चलते ही मोहनिया की गिरफ्तारी हुई। 

दिल्ली पुलिस ने पहले ही वे सभी धाराएं उनके खिलाफ लगानी चाहिए थी जो कोर्ट के निर्देश के बाद लगाई गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से बरती गई लापरवाही की जांच की मांग की है। दूसरी ओर उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री का नाम घसीटने पर मुख्यमंत्री की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार व पार्टी के नेताओं की कमियों पर पर्दा डालने के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed