{"_id":"e5ea81005fd046e170037383955d8ec4","slug":"modi-shankhnaad-rally-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए चाय बेचेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए चाय बेचेंगे भाजपाई
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Jan 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 फरवरी को मेरठ में होने वाली नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए व्यापारिक स्थलों पर टी स्टाल लगाएगी और यहां आने वाले लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की जाएगी।
यह भी पढ़ें:मोदी यूपी में बिगाड़ेंगे 'सबका' खेल, लगाएंगे अर्धशतक!
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सहयोग की अपील की जा रही है। पंपलेट और होर्डिंग के साथ ही 30 जनवरी से एक फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने कहा कि टी स्टाल के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। लोगों को आमंत्रित करने के लिए पांच हजार आमंत्रण कार्ड भी छपवाए गए हैं।
विज्ञापन
128 ग्राम पंचायतों में पूरा हुआ लौह संग्रहण
गुजरात में बनने वाली स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गौतमबुद्धनगर की 128 ग्राम पंचायतों में लौह संग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश लौह संग्रहण समिति ने बताया कि बची हुई 115 ग्राम पंचायतों में लौह संग्रह 29 जनवरी तक कर लिया जाएगा। समिति के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अमित त्यागी ने बताया कि 26 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में काम पूरा होने की उम्मीद है।