{"_id":"9343bd953cb8f79498fb68a261bfb80a","slug":"modi-s-passion-sip-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चाय की चुस्की में मोदी का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चाय की चुस्की में मोदी का जोश
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 31 Jan 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ट्रेन में सफर के दौरान चाय की चुस्की के साथ ही बोलेंगे ‘नमो-नमो’...प्याला पकड़ाने वाला इसी बहाने भाजपा से जुड़ने का संदेश, आग्रह, प्रस्ताव और एक विचार दे जाएगा। भाजपा के चुनावी तरकश का यह नया तीर है।
विज्ञापन
भाजपा ने ‘हम में है जोश’ अभियान के माध्यम से ऊर्जा के संचार का नया तरीका अपनाया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक टी मोदी चाय की टी-शर्ट पहन कर टी वेंडर नमो-नमो कहकर चाय पिलाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
दरअसल भाजपा देश की लंबाई-चौड़ाई के साथ-साथ सोशल कनेक्टिविटी को रेल नेटवर्क से जोड़ कर देख रही है। इसी लिए घर-घर दस्तक देने के साथ ही सफर के दौरान भी भाजपा लोगों को जोड़ेगी। इसके लिए टी वेंडरों को हथियार बनाया गया।
विज्ञापन
मोदी चाय की मेहरून रंग की टी-शर्ट पहने टी वेंडर चाय का प्याला देते ही नमो-नमो कहकर अभिवादन करेंगे। भाजपा की प्रमोशनिंग टीम ने इस अभियान के तहत 6000 वेंडरों को एक सूत्र में पिरोया है। यह वेंडर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-पंजाब और मुंबई-बंगलूरू रूट पर चलेंगे।
सबसे पहले इसकी रिहर्सल मुंबई में आयोजित महागर्जना रैली से एन पहले की गई थी। मुंबई की लोकल ट्रेनों में वेंडरों ने मोदी के नाम की चाय पिलाई थी।
भाजपा प्रचार समिति के अनुसार मुंबई, अमृतसर, गुवाहाटी, बंगलूरू, वाराणसी, दिल्ली, आगरा, झांसी, कानपुर, जालंधर, पटियाला सहित 125 शहरों के 6000 वेंडरों को इस अभियान से जोड़ा गया है। इन शहरों में रेलवे स्टेशन पर टी-स्टाल भी लगाए जाएंगे।