फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi no common man's time : Kejriwal

मोदी की नहीं, आम आदमी की हवा : केजरीवाल

Mon, 07 Apr 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Mon, 07 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
Modi no common man's time : Kejriwal

देश में अगर मोदी की हवा होती तो उन्हें बनारस के साथ वड़ोदरा सीट से नहीं लड़ना पड़ता। देश में मोदी की हवा का दावा करने वाले लोगों को यह जान लेना चाहिए कि देश में आम आदमी की हवा है।

विज्ञापन


दिल्ली में इसी हवा ने कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। अब देश की बारी है। ये बातें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित रामलीला मैदान की जनसभा में कहीं।
विज्ञापन


शाजिया के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मोदी भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करते हैं। गुजरात में हर सरकारी काम कराने का रेट है। लाइसेंस बनवाना हो या एसपी का तबादला, पैसा दो और काम हो जाता है। ऐसे मोदी क्या भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की शीला सरकार ने 31 करोड़ का स्ट्रीट लाइट घोटाला किया। कांग्रेस ने रसोई गैस के दाम दोगुना करने का मन बना लिया था। मोदी ने तो गैस के रेट चार गुना बढ़ाने के लिए केेंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं।

उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा कि आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गैस के दाम बढ़ाने पर रोक लगाने को कहा मगर मीडिया ने यह खबर नहीं दिखाई।

उधर, मनीष सिसौदिया ने 49 दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि आप ने हर सरकारी विभाग में चल रही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की कोशिश की थी। मगर भाजपा और कांग्रेस ने सरकार गिरते ही दोबारा बिजली पानी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

शजिया ने जनरल वीके सिंह पर निशाना साधा कि वे होंगे जनरल मगर यहां हर कार्यकर्ता एक सिपाही है। जो उनका रास्ता रोकेगा। उन्होंने खोड़ा, नंदग्राम, वैशाली, वसुंधरा और नंदग्राम समेत सभी इलाकों के विकास का वादा करते हुए वोट देने की अपील की। उन्हाेंने राजनाथ को भगोड़ा बताया। इस दौरान ठाकुर देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, नवाब सोनी आदि रहे।


आप के गढ़ में अरविंद का फ्लॉप शो
अन्ना आंदोलन से लेकर आप के निर्माण तक अरविंद का गढ़ बने टीएचए में रविवार का दिन भी भीड़ को खींचने में नाकाम रहा। अभी तक आप को आम आदमी की पार्टी और आम आदमी के फंड से चलने वाली पार्टी की पांच रुपये में बिकने वाली टोपी रैली में मुफ्त में बंटती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed