फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi lehar gives victory to outsiders

मोदी लहर ने चमकाई दो रिश्तेदारों की किस्मत

Tue, 20 May 2014 01:26 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
modi lehar gives victory to outsiders

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सुनामी ने कमजोर उम्मीदवारों को ही नहीं, बाहरी की भी नैया पार लगा दी।

विज्ञापन


इनमें कुछ उम्मीदवार लंबे समय से अपने स्तर पर राजनीति कर रहे थे तो कुछ कांग्रेस, बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

इसी पंक्ति में दिल्ली के दो नेताओं की भी लॉटरी लग गई। आपस में रिश्ते से समधी दिल्ली के धनी इन दोनों नेताओं में से एक यूपी तो दूसरे राजस्थान से संसद में पहुंचे हैं।

कांग्रेस छोड़ा तो मिली जीत

modi lehar gives victory to outsiders

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव के कंवर सिंह तंवर ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमरोहा संसदीय सीट से जीत दर्ज की है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के हुमेर अख्तर को डेढ़ लाख से अधिक मतों से हराया। वह करीब छह साल से राजनीति में जगह बनाने के लिए हाथ पैर मार रहे थे।

लोस चुनाव से पूर्व तंवर कांग्रेस में थे। 2009 का लोस चुनाव बसपा के टिकट पर दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लड़ा था। 2008 में छतरपुर से विस का चुनाव लड़ा और पिछले साल हुए विस चुनाव में भी वे यहीं से टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामी खिलाड़ी को हराकर पहुंचे संसद

modi lehar gives victory to outsiders

दूसरे राज्य से सांसद बनने वाले दक्षिण दिल्ली के जोनपुर गांव के निवासी सुखवीर सिंह जोनपुरिया हैं। वह राजस्थान के सवाई माधोपुर से भाजपा के टिकट पर सांसद बने।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक लाख 35 हजार मतों से मात दी। जोनपुरिया भी चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

इससे पहले वह किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं थे। उन्होंने वर्ष 2005 में हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विस चुनाव जीता था।

विज्ञापन

दहेज में दिया था हेलीकॉप्टर

modi lehar gives victory to outsiders

वर्ष 2009 में हरियाणा विस चुनाव में जोनपुरिया सोहना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे।

जोनपुरिया की बेटी का रिश्ता तंवर के बेटे से हुआ है। यह शादी काफी चर्चित रही क्योंकि जोनपुनिया ने दहेज में हेलीकॉप्टर दिया था।

अब इन दोनों रिश्तेदारों की जोड़ी संसद में क्या दम भरेगी यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed