{"_id":"572baab64f1c1b61145ce36b","slug":"modi-kejriwal-du-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने मांगी मोदी की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने मांगी मोदी की डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Fri, 06 May 2016 01:49 AM IST
सार
- तब तो पीएम की एमए की डिग्री भी फर्जी है: केजरीवाल
- मुख्यमंत्री ने डीयू के उप कुलपति को लिखा पत्र, कहा पीएम की डिग्री सार्वजनिक करें
- देश के लोगों को जानने का अधिकार उनके पीएम कितने पढ़े हुए हैं
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बीए और एम की डिग्री को लेकर फिर सवाल खड़े किए हैं। डीयू उप कुलपति को बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ऐसा सामने आ रहा है कि डीयू से पीएम ने कोई डिग्री प्राप्त नहीं की। गुजरात विश्वविद्यालय कह रहा है कि वहां से उन्होने एमए किया है। अगर पीएम ने बीए नहीं किया तो एमए में उन्हें दाखिला कैसे मिल गया? इससे संदेह पैदा होता है कि उनकी एमए की डिग्री भी फर्जी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि, दस्तावेजों की हिफाजत के लिए उचित कदम उठाएं। बेहतर होगा, अगर सारे दस्तावेज तुरंत वेबसाइट पर डाल दिए जाएं। देश के लोगों को ये जानने का अधिकार है कि उनके पीएम कितने पढ़े हुए हैं? यदि प्रधानमंत्री की डिग्री पर इतने गंभीर आरोप लगते हैं तो सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजी के एक दैनिक अखबार में खबर छपी है कि प्रधानमंत्री की डिग्री सुरक्षित नहीं है और कोई भी एक्सीडेंट हो सकता है।
विज्ञापन
इससे यह संदेह पैदा होता है कि क्या अब एक्सीडेंट करवाने की तैयारी की जा रही है और उसके लिए भूमिका बनाई जा रही है? केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में न ही प्रधानमंत्री का एडमिशन फार्म है, न ही मार्कशीट है, न डिग्री की जानकारी और न ही अन्य किसी रिकॉर्ड में उनका नाम है। यह अत्यंत गंभीर विषय है।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री ने यह पत्र उपकुलपति के नाम लिखा है जबकि दिल्ली विवि में कुलपति का पद है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री की डिग्री पर संदेह जाहिर करते हुए केन्द्रीय मुख्य सूचना आयुक्त को पत्र लिखकर बीए और एमए की डिग्री सार्वजनिक करने का आदेश जारी करने की मांग रखी थी।
जिसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय ने एमए की डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की थी। बुधवार को पार्टी के तीन नेता अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधि के तौर पर डीयू में पीएम की डिग्री लेने भी पहुंचे। नेताओं ने दावा किया कि डीयू से पीएम ने बीए नहीं किया, इसलिए डीयू प्रशासन ने डिग्री से जुड़ी जानकारी नहीं दिखाई।