फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi government is conducting a survey on non vegetarians that why do they eat meat

मोदी सरकार मांसाहारी लोगों से करेगी सवाल- आप क्यों खाते हैं मीट, कितना है पसंद

Thu, 23 Mar 2017 04:02 PM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
modi government is conducting a survey on non vegetarians that why do they eat meat
मांसाहारी लोगों पर होगा सर्वे

प्रशासनिक अधिकारी अब मांसाहारी लोगों से पूछेंगे कि वे मीट क्यों खाते हैं, और उन्हें यह आहार कितना पसंद है। भारत सरकार की ओर से सभी प्रदेशों के कुछ जनपदों में प्रशासन की ओर से सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि नेशनल सर्च सेंटर ऑफ मीट हैदराबाद भारत सरकार की ओर से यह सर्वे कराया जा रहा है।

सर्वे के तहत जनपद के पांच गांव चिन्हित किए जाएंगे, जहां पशु व्यापार और मीट का कारोबार अधिक होता है।

कारोब‌ार‌ियों से पूछेंगे- मीट का कारोबार क्यों करते हैं

modi government is conducting a survey on non vegetarians that why do they eat meat
नॉनवेज - फोटो : getty images

इसके अंतर्गत मीट खाने वाले लोगों के साथ ही पशु का व्यापार करने वाले, स्लॉटर हाउस संचालक, मीट कारोबारी और मीट आयात-निर्यात से जुड़े लोगों से बात की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि वे मीट का कारोबार क्यों करते हैं और उन्हें इससे कितना लाभ मिलता है।

मीट कारोबारी से उपभोक्ताओं की संख्या भी पूछी जाएगी। ऐसे ही जो लोग मीट खाते हैं, उनसे भी अधिकारी बात करेंगे कि वे मीट का सेवन क्यों करते हैं और वे इस आहार को किस हद तक पसंद करते हैं। डा. त्यागी ने बताया कि सर्वे से संबंधित विशेष गाइडलाइन के लिए 25 मार्च को लखनऊ में बैठक होनी है।

उन्होंने बताया कि यह सर्वे देश भर में होना है। सर्वे होने के बाद इस रिपोर्ट के आधार पर मीट कारोबार पर किसी तरह का फैसला लेने के  लिए राज्यसभा में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed