एक नजर में पढ़िए, बजट में दिल्ली को क्या-क्या मिला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार ने आम बजट में देश की जनता को हर तरह से बेहतर सुविधाएं देने की पूरी कोशिश की। इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या प्रॉपर्टी हर क्षेत्र में अच्छे दिन लौट आए हैं।
राजधानी दिल्ली पर मोदी सरकार खास मेहरबान दिखी और विभिन्न सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपयों की बारिश की।
पहले ही आम बजट में जनता को बेहतर सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा और अन्य बातों का भी खास खयाल रखा गया है। दिल्ली की जनता को आम बजट से क्या मिला पढ़िए एक नजर में।
शीला को था ऐतराज, मोदी सरकार ने लौटाए अच्छे दिन
.बिजली-पानी आपूर्ति सुधार के लिए 700 करोड़ रुपये दिल्ली को दिये गए हैं। इसमें रेणुका बांध के लिए 50 करोड़ रुपये शामिल हैं।
. दिल्ली में शारीरिक छेड़छाड़ या बलात्कार या मारपीट की शिकार महिलाओं के लिए दिल्ली के प्रत्येक जिला सरकारी व निजी अस्पतालों में क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर बनेंगे। निर्भया फंड से राशि खर्च होगी।
.वार मैमोरियल और वार म्यूजियम बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं जो दिल्ली के इंडिया प्रिंसेस पार्क में प्रस्तावित है। हालांकि बतौर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी।
. बेटी बचाओ और स्कूलों के पाठ्यक्रम में लिंग संवेदीकरण में भी मिलेगी हिस्सेदारी।
पीपीपी मोड में मेट्रो को मिलेगा बढ़ावा!
. नदी के किनारे सौंदर्यीकरण और घाट सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है जिसमें केदारनाथ, हरिद्वार, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और पटना के साथ दिल्ली शामिल है।
. दिल्ली में पीपीपी मॉडल पर हस्तकला अकादमी बनेगी। इसकेलिए बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
. दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडितों को भी मिलेगी राहत।
.पीपीपी मोड में मेट्रो रेल, लाइट रेल को मिल सकता है बढ़ावा, चांदनी चौक में ट्राम तो पूर्वी दिल्ली में मेट्रोरेल के प्रोजेक्ट हैं लंबित।
. दिल्ली पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए अलग से मिला फंड। बड़े शहरों में 150 करोड़ रुपये महिला सुरक्षा प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे।