फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi effect on delhi government, time slots devided for every work

मोदी इफेक्ट: दिल्ली में होने वाले हैं बड़े बदलाव

Sat, 07 Jun 2014 11:54 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
modi effect on delhi government, time slots devided for every work

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले और टाइम बाउंड सर्विस का इफेक्ट दिल्ली सरकार पर दिखने लगा है।

विज्ञापन


सरकार अब आबकारी, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, एनडीएमसी, उच्च शिक्षा व दिल्ली पुलिस समेत कई विभागों की 257 नई सेवाओं को टाइम बाउंड डिलीवरी सिस्टम में शामिल करने जा रही है।

इससे पूर्व 116 सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलीवरी सिस्टम (ईएसएलए) में शामिल हैं।

तो लगेगा जुर्माना

modi effect on delhi government, time slots devided for every work

दिल्ली सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सिटीजन चार्टर की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप देने और निर्धारित समय का आकलन करने के लिए सभी विभागों को भेजा है।

इसे जल्द फाइनल कर जनता को निर्धारित समय पर सेवाएं देने की तैयारी की जा रही है। कोशिश है कि अधिक से अधिक सेवाएं दूसरे दौर में शामिल कर ली जाएं।

समयबद्ध सेवा कानून के तहत अगर निर्धारित समय में विभाग सेवा नहीं देता है तो दैनिक 10 रुपये और अधिकतम 200 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी!

modi effect on delhi government, time slots devided for every work

दिल्ली सरकार की नई सूची में पुलिस की 34 सेवाओं को रखा गया है। किराएदार व नौकरों के सत्यापन के अलावा पुलिस से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, नौकरी व पासपोर्ट वेरिफिकेशन लेने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

प्रस्तावित सूची में इन सेवाओं को निपटाने की समय सीमा 20 दिन तय की गई है। कागजात और मोबाइल गुम होने की एनसीआर एक दिन में काटकर दी जाएगी और  एफआईआर की कॉपी देने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता को थाने के बार-बार चक्कर नहीं लगवा पाएगी।

पीड़ित को एफआईआर की कॉपी एक दिन में मिलेगी। हथियारों के लाइसेंस 30 दिन में मिलेंगे तो खानपान की दुकान का रजिस्ट्रेशन सात दिन में करना अनिवार्य होगा। इसी तरह पटाखों की दुकान का लाइसेंस 7 दिन तो जहर बेचने का लाइसेंस 15 दिन में मिलेगा।

विज्ञापन

ये सब कुछ मिलेगा 7 दिन में

modi effect on delhi government, time slots devided for every work

उच्च शिक्षा और ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन की 21 सेवाएं नई सूची में शामिल की गई हैं। ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन से माइग्रेशन सर्टिफिकेट देने की सीमा सात दिन तय की गई है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग सिर्फ दो दिन में माइग्रेशन सर्टिफिकेट दे देगा।

इतना ही नहीं नो ड्यूज सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, स्टडी सर्टिफिकेट भी दो दिन में दिया जाएगा। टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट डिप्लोमा सर्टिफिकेट, पात्रता प्रमाणपत्र, मार्क कार्ड अधिकतम एक महीने में जारी करेगा।

कोर्स व कॉलेज परिवर्तन के मामले निपटाने की समय सीमा छह दिन तय की गई है।

एक दिन में मिलेगा प्लान

modi effect on delhi government, time slots devided for every work

एनडीएमसी एरिया में रहते हैं तो लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने में 15 दिन तो म्यूटेशन के लिए सिर्फ सात दिन निर्धारित किए गए हैं। बिल्डिंग प्लान को एक दिन में स्वीकृति मिलेगी।

वहीं कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। सभी तरह की पेंशन के निपटारे 15 दिन में होंगे। एनडीएमसी कर्मचारियों को एलटीसी के स्वीकृति व बिल निपटारे का काम भी 15 दिन में पूरा होगा।

अस्पतालों से जारी होने वाला विकलांगता प्रमाणपत्र 21 दिन में मिलेगा। जननी सुरक्षा योजना की राशि एक सप्ताह में मिल जाएगी। वहीं कागजी खानापूर्ति व जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 दिन में नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। ये सेवाएं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत आती हैं।

ये सेवाएं भी शामिल

-राजस्व विभाग रजिस्ट्री, जीपीए 15 दिन में करके देगी।
-आबकारी विभाग बैंक्वेट हॉल, जिम, स्पा, होटल, सिनेमाघर का रजिस्ट्रेशन 25 दिन में करेगा।
- दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (डीटीटीडीसी) टूर पैकेज व ट्रांसपोर्ट 3 दिन में बुक करेगा तो दिल्ली हाट में स्टॉल आवंटन का काम 15 दिन में निपटाएगा।

-राजस्व विभाग चरित्र प्रमाणपत्र 21 दिन में देगा तो रजिस्ट्री, जीपीए व डीड 15 दिन में कर देगा।
-दिल्ली फाइनेंस कार्पोरेशन 2 लाख रुपये तक का लोन 7 दिन और पांच लाख तक का 10 दिन में स्वीकृत करेगा।
-महिला एवं बाल विकास विभाग 60 दिन में विधवा की बेटी को सहायता राशि जारी करेगा और पेंशन के मामले 45 दिन में निपटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed