फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi became most popular leader on facebook

क्या ओबामा से आगे निकल पाएंगे नरेंद्र मोदी?

Tue, 20 May 2014 06:42 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
Modi became most popular leader on facebook

लोकसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले और पूर्ण बहुमत से संसद में आने के बाद मोदी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। उनकी ये लोकप्रियता वैश्विक पटल पर बढ़ी है।

विज्ञापन


वो सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक लोकप्रिय नेता बनकर सामने आए हैं। देश ही नहीं पूरी दुनिया में फेसबुक पर भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंहशाह के रूप में उभरे हैं। कहना गलत न होगा कि आम चुनावों में भाजपा की जीत इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन


इस जीत से उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी छवि एक कद्दावर नेता के रूप में पेश की है। देश-दुनिया के तमाम बड़े नेता भी फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले में उनसे पीछे हैं। मोदी इस वक्त सबके पसंदीदा नेता बने हुए हैं और केवल एक नेता से इस मामले में पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा हैं आगे

Modi became most popular leader on facebook

वैश्विक नेताओं में अकेले अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा की लोकप्रियता मोदी से ऊपर है। भारतीय नेताओं में अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर जरुर हैं मगर उनके प्रशंसकों की संख्या मोदी से 50 फीसदी से भी कम है।

पांच मार्च को देश में आम चुनाव की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर भी एक लड़ाई शुरु हो गई थी। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक 2.9 करोड़ लोगों ने फेसबुक पर राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। फेसबुक पर इन्होंने चुनाव को लेकर 22.7 करोड़ टिप्पणियां व गतिविधियां दर्ज की गई।

इसमें से 7.5 करोड़ टिप्पणियां केवल नरेन्द्र मोदी से संबंधित थीं। कुल नौ चरणों में हुए मतदान के हर चरण में लोगों ने जनता से मतदान की भी जमकर अपील की। इन अपीलों को तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा व पसंद किया।

अरविंद केजरीवाल रहे दूसरे नंबर पर

Modi became most popular leader on facebook

चुनाव के दौरान फेसबुक पर जिन पांच भारतीय नेताओं को सबसे अधिक पसंद किया गया उनमें कांग्रेस का एक भी नेता नहीं है। लोकप्रियता के शिखर पर नरेन्द्र मोदी रहे।

चुनाव संपन्न होने तक इनके प्रशंसकों की संख्या 1.43 करोड़ पहुंच गई। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल 54.34 लाख, कुमार विश्वास 21.52 लाख, बसुंधरा राजे 20.89 लाख, राजनाथ सिंह 15.94 लाख प्रशंसकों के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवे स्थान पर रहे।

महत्वपूर्ण यह है कि फेसबुक पर इन नेताओं के प्रशंसकों की संख्या इनकी पार्टी के प्रशंसकों की तुलना में काफी अधिक है। राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा के 45 लाख, कांग्रेस के 33 लाख तथा आम आदमी पार्टी के 21 लाख से अधिक फेसबुक प्रशंसक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed