फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modi announced after the work of an inch raise FNG.

पीएम मोदी के ऐलान के बाद भी एक इंच नहीं बढ़ा एफएनजी का काम

Sun, 15 May 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
Modi announced after the work of an inch raise FNG.
पीएम मोदी

एनएच-24 को चौड़ा करने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर को किया और टेंडर तक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन एक साल पहले एफएनजी को नेशनल हाइवे बनाने का प्रस्ताव अब तक कागजों में भी अधूरा है।

विज्ञापन


ऐसे में यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, इसका कुछ अता-पता नहीं है। फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने के लिए एफएनजी एक्सप्रेसवे की शुरुआत 2009-10 में हुई। नोएडा की सीमा में सबसे पहला टेंडर सेक्टर-122 के सामने की रोड बनाने का हुआ। करीब 56 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की नोएडा में लंबाई करीब 20 किलोमीटर है, जिसमें से अब तक 70 फीसदी सतही रोड बन चुकी है।
विज्ञापन


इसे बनाने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब एनएच-24 पर छिजारसी कट के पास डबल डेकर एलिवेटेड रोड, सेक्टर-112 से 140 तक सिंगल एलिवेटेड रोड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर और यमुना पर सेक्टर-168 के पास पुल बनना है। प्राधिकरण एफएनजी को जोड़ने वाली इन परियोजनाओं की कागजी प्रक्रिया तेजी से पूरा कराने के लिए प्रयासरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में अब भी 1200 करोड़ का काम बाकी

Modi announced after the work of an inch raise FNG.
एफएनजी पर अधूरा काम - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
इसके बाद इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तय कर अधूरे कामों को पूरा कराने की जिम्मेदारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हो गई, लेकिन प्रस्ताव के बाद केंद्र सरकार की तरफ से काम शुरू कराना तो दूर की बात है। एनएच का नंबर भी तय नहीं हो सका। 

प्राधिकरण चेयरमैन की तरफ से दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। प्राधिकरण की तरफ से यह भी पूछा जा चुका है कि अगर इसे नेशनल हाइवे का दर्जा न देने का मन हो तो स्पष्ट करें, ताकि अधूरे कामों को प्राधिकरण खुद से पूरा करा सके। अब प्राधिकरण केंद्र सरकार से संकेत मिलने का इंतजार कर रहा है।

कामों पर लगा ब्रेक
एफएनजी को नेशनल हाइवे बनाने के प्रस्ताव के बाद से प्राधिकरण ने एफएनजी के बचे हुए कामों को रोक दिया है। जिन कामों के लिए बॉन्ड बन चुके थे सिर्फ उन कामों को ही पूरा किया जा रहा है। एलिवेटेड रोड, यमुना पर पुल व फ्लाईओवर का काम केंद्र सरकार ही कराएगी। जमीन विवाद के कारण करीब तीन किलोमीटर का दायरा बचा है। इसके लिए भी केंद्र सरकार से ही हरी झंडी मिलने का इंतजार हो रहा है।

एनएच-24 पर छिजारसी कट के पास करीब तीन किलोमीटर लंबा डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनना है। इसकी लागत 350 करोड़ के करीब होगी। सेक्टर-112 से 140 तक छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनना है। इस पर 600 करोड़ की लागत आएगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह यमुना नदी पर सेक्टर-168 के सामने पुल बनाने में भी 150 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed