Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mock drill for rainwater harvesting systems conducted for the first time; 30 societies ready

Delhi NCR News: पहली बार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मॉक ड्रिल, 30 सोसाइटियां तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
- सेंट्रल पार्क में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शनिवार को शहर में पहली बार वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणालियों की मॉक ड्रिल की। सेंट्रल पार्क में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वर्षा जल संचयन प्रणालियों के संचालन एवं रखरखाव का प्रदर्शन किया गया।
जीएमडीए के अनुसार एम3एम, टाटा प्रिमंती, आइरियो और एसेक्स टावर्स सहित कई आवासीय सोसाइटियां इस अभियान से जुड़ी हैं। करीब 30 सोसाइटियों ने अपने वर्षा जल संचयन सिस्टम के पूरी तरह कार्यशील होने की पुष्टि की है। इन सोसाइटियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 800 से 900 एकड़ है। कार्यक्रम के दौरान हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा तथा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष ने भी तकनीकी मार्गदर्शन किया। जीएमडीए ने प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी के मार्गदर्शन में नवंबर 2025 से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के साथ नियमित बैठकें, कार्यशालाएं और तकनीकी सत्र आयोजित किए। बड़े रूफटॉप क्षेत्र होने के कारण ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां बड़ी मात्रा में वर्षा जल का संचयन कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए ने प्रयास किया कि वर्षा का पानी सोसाइटी परिसर में ही संग्रहित और भूजल में रिचार्ज हो।
विज्ञापन


निरीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन
आरडब्ल्यूए की सहायता के लिए जीएमडीए ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, जीएमडीए इंफ्रास्ट्रक्चर-1 विंग, हाइड्रोलॉजिस्ट और सिंचाई विशेषज्ञों की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने कार्यशालाओं, तकनीकी सत्रों और साइट निरीक्षणों के दौरान वर्षा जल संचयन प्रणालियों में आम तौर पर पाई जाने वाली तीन प्रमुख कमियों जैसे सिस्टम का गैर-कार्यशील होना, नियमित रखरखाव का अभाव तथा तकनीकी डिजाइन और क्रियान्वयन में कमियां पर विशेष ध्यान दिया। विशेषज्ञों ने लगभग 20 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों का निरीक्षण कर उनकी प्रणालियों का मूल्यांकन किया। इन प्रयासों के बाद करीब 30 सोसाइटियों ने अपने वर्षा जल संचयन सिस्टम के पूरी तरह कार्यशील और मानसून के लिए तैयार होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरएस बाठ ने कहा कि यदि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में छतों पर गिरने वाले वर्षा जल का प्रभावी ढंग से संचयन किया जाए तो बड़ी मात्रा में पानी शहर की सड़कों पर आने से रोका जा सकता है। इसके लिए इन प्रणालियों का नियमित रखरखाव और समय-समय पर संचालन भी उतना ही आवश्यक है। जीएमडीए लगातार इनकी निगरानी करता रहेगा। अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान विभिन्न विभागों की टीमें ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों का औचक निरीक्षण करेंगी।

इन पहलुओं का किया गया प्रदर्शन
मॉक ड्रिल के दौरान वर्षा जल संचयन प्रणालियों के संचालन और रखरखाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसमें रिचार्ज पिट का निरीक्षण, गाद और कचरे की सफाई, फिल्टर मीडिया की सफाई एवं आवश्यकता अनुसार बदलाव, पाइपलाइन, इनलेट पॉइंट की फ्लशिंग, कैचमेंट और पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति की जांच तथा रिचार्ज क्षमता का आकलन शामिल रहा। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के तकनीकी प्रश्नों का भी समाधान किया। जीएमडीए ने सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को मानसून से पहले अपने परिसर में इसी प्रकार का मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए किया जागरूक



संवाद न्यूज एजेंसी



बादशाहपुर। सेक्टर 48 स्थित सेंट्रल पार्क रिसॉर्ट परिसर में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व और सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।



मॉक ड्रिल के दौरान विशेषज्ञों और प्रबंधन टीम ने वर्षा जल संचयन की प्रक्रिया और उसके उपयोग और भविष्य में जल संकट से निपटने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार बारिश के पानी को बचाकर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है और पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।




आयोजकों ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और भूजल के लगातार गिरते स्तर को देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यकता बन चुकी हैं। इस तरह के कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed