{"_id":"12d21dd8de75ce5dd0203a73a2d3d504","slug":"mobile-network-will-be-weak-after-sealing-of-towers","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो नहीं आएगा आपके मोबाइल में नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो नहीं आएगा आपके मोबाइल में नेटवर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालाना शुल्क जमा नहीं करने के पर नगर निगम ने मोबाइल टावरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच की सीलिंग के बाद अब 150 मोबाइल टावरों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
शुल्क जमा नहीं करने पर इन पर भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कंपनियों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को नेटवर्क कमजोर होने के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जिन टावरों को सील किया गया है, उसकी वजह से इस समय भी शहर में लोगों को नेटवर्क कमजोर होने की दिक्कत आ रही है।
निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी बलवीर पंवार ने बताया कि जिले भर में विभिन्न कंपनियों के 474 टावर लगे हुए हैं। इनमें से 239 टावरों को नोटिस जारी करके सालाना शुल्क जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इनमें से कुछ के संचालक पैसे लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
करीब डेढ़ सौ टावरों के संचालक ज्यादा मनमानी कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शहर में टावर संचालकों से करीब 10 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। यह पैसा मिलेगा तो विकास में लगेगा, लेकिन कंपनियां मनमानी पर उतारू हैं।