{"_id":"a81d328a2954eb78dae3c01d8697377a","slug":"mobile-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कैदी जेल में मिले ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कैदी जेल में मिले ऑनलाइन
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के भोंडसी जेल में बांग्लादेशी कैदी के पास से मोबाइल मिलने के खुलासे के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। जेल में संभवत: ऐसा पहला मामला आने के बाद जेल प्रबंधन भी कैदियों पर कड़ी नजर रख रहा है।
विज्ञापन
जेल प्रबंधन और पुलिस बांग्लादेशी कैदी के कनेक्शन को डिकोड करने में जुटी है। जेल की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल के बाद पुलिस पकड़े गए मोबाइल और सिमकार्ड को खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
भोंडसी जेल में लगे मोबाइल जैमर के पिछले साल खराब होने के बाद यहां कैदियों के पास मोबाइल मिलने के मामलों लगातार जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। कई दफा कई खूंखार कैदियों के पास से मिले मोबाइल के बाद यहां पूरे गिरोह के चलने की आशंका जताई जा रही है जिसमें कैदी यहीं से अपना नेटवर्क चला रहे है।
विज्ञापन
इनकी पहचान हिसार नारनौंद निवासी कुलबीर, उत्तम नगर दिल्ली निवासी श्याम, बहादुरगढ़ निवासी योगेश और बांग्लादेशी युवक शौकत अली के रूप में हुई है। एक साथ चार कैदियों के पकड़े जाने के बाद कई और बैरक में भी जांच पड़ताल की लेकिन और मोबाइल फोन नहीं मिला।
जेल में पिछले नौ महीनों से लगातार कैदियों के पास से पकड़े जा रहे मोबाइल को लेकर अमर उजाला ने जेल में मोबाइल पहुंचने के पूरे जरिये को प्रकाशित किया था।
इस संबंध में जेल प्रबंधन के कई सिपाहियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस जांच भी कर रही है। नए मामले के खुलासे के बाद भोंडसी थाना में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है जिसमें चारों कैदियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।