{"_id":"0ff7b9ac88bdf39fbb1d2a19790e4278","slug":"mla-gunman-fought-with-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में आईं विधायक तो गनमैन ने लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में आईं विधायक तो गनमैन ने लोगों को पीटा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आर्य नगर निवासियों ने रविवार सुबह थाना शहर बल्लभगढ़ में विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि शनिवार को सुरक्षा कर्मियों ने आर्य नगर की महिलाओं व पुरुषों को धमकाया और अभद्र व्यवहार किया।
आर्य नगर निवासी विष्णु कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार शाम को स्थानीय विधायक शारदा राठौर आर्य नगर इलाके में दौरे पर आईं थीं। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने विधायक के सामने नालियों की सफाई की समस्या रखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ...तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे क्रिकेटर
विज्ञापन
आरोप है कि महिलाओं द्वारा लगातार शिकायत करने पर विधायक को गुस्सा आ गया। इस दौरान विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं को धमकाया और उन्हें वहां से हटाना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता विष्णु ने बीच बचाव करवाने का प्रयास किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विष्णु के अलावा सुरक्षा कर्मियों ने वहां मौजूद जयपाल, रूपी, भूपेंद्र और दीपक के साथ भी मारपीट की।
मामला बिगड़ने पर विधायक अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां से चली गईं। इस घटना की शिकायत करने स्थानीय लोग जब अग्रसेन चौकी गए तो उनकी नहीं सुनी गई।
इसके बाद रविवार सुबह काफी लोग इकट्ठा हो कर थाना शहर बल्लभगढ़ पहुंच गए और थाने में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोग आरोपी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस बीच शारदा राठौर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।